एक्टर गोविंदा नहीं सुनीता अहूजा का है चक्कर। जी हां, जहां अब तक गोविंदा और सुनीता की 40 साल पुरानी शादी के टूटने का ठीकरा गोविंदा के सिर पर फोड़ा जा रहा था। वहीं अब इस कहानी में एक नया और बेहद बड़ा खुलासा हुआ है। खास बात तो यह है कि यह खुलासा किसी सेलिब्रिटी या फिर करीबी ने नहीं बल्कि हीरो नंबर वन उर्फ गोविंदा ने ही किया है और उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनकर हर कोई मजबूर हो रहा है कि उनके और सुनीता के बीच आखिर चल क्या रहा है।
गोविंदा ने कहा है कि आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री को चुरा लेते हैं। अब उनके इस एक लाइन को कहने की देर थी कि सवाल खड़े हो गए कि आखिर गोविंदा किसकी बात कर रहे हैं? क्या उन्हें लगता है कि कोई उनके परिवार में दरार डालने की कोशिश कर रहा है? क्या किसी ने उनसे उनकी खुशियां छीन ली है? और सबसे बड़ा सवाल क्या गोविंदा और सुनीता की जिंदगी में किसी तीसरे इंसान की एंट्री हो गई है? ऐसे में बिना देर किए आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में क्या-क्या कहा है। दरअसल बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आूजा की शादीशुदा जिंदगी पिछले काफी समय से चर्चा में है। दोनों के रिश्तों में अनबन की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में हाल ही में गोविंदा एबीपी न्यूज़ से बातचीत के लिए जुड़े और बातचीत में जब एक्टर से पूछा गया कि आखिर उनका और सुनीता का रिश्ता कब और किसकी वजह से खराब होना शुरू हुआ तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसने इस पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया। गोविंदा ने कहा कि जब लोग किसी का नसीब चुराना चाहते हैं तो उसकी स्त्री को चुरा लेते हैं। इसके बाद जब उनसे यह पूछा गया कि आखिर उनकी स्त्री को किसने और कब चुराया? तो गोविंदा ने हाथ जोड़ लिए।
उसके बाद जब उनसे सवाल किया गया कि दूसरे का घर खराब करने वाले लोगों को सामने आना चाहिए या नहीं? तो गोविंदा ने गुस्से में कहा कि उनका मन ऐसे लोगों को खींचकर जूता मारने का करता है। हालांकि गोविंदा ने यहां किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया लेकिन उनके इन बयानों ने एक बात तो साफ कर दी कि अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर वो अब खुलकर बोलेंगे। और अब आते हैं उस सवाल पर जिसने इस पूरे विवाद को सबसे ज्यादा हवा दी हुई है। आखिर कोमल रानी स्वर्णकार कौन है और उनका नाम गोविंदा के साथ क्यों जोड़ा जा रहा है? दरअसल गोविंदा का नाम उनकी फिल्म से जुड़े एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जुड़ रहा है। दोनों को लेकर चर्चाएं तेज हैं और उनके कथित अफेयर की बातें भी सामने आ चुकी है। इसी बीच गोविंदा से उनके परिवार और दूसरी महिलाओं के साथ रिश्तों को लेकर भी सवाल हुए। गोविंदा ने अपने अंदाज में जवाब दिया कि उनके करियर में चार-चार मिस यूनिवर्स जैसी हीरोइनें आई और उन्होंने तो उनसे ठीक से मुलाकात भी नहीं की। इसके बाद जब एंकर ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें इस बात का पछतावा होता है? तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि हां अब मौका मिले तो दांव लगा दूंगा। फिलहाल कोमल रानी के साथ रिश्ते को लेकर जो चर्चाएं चल रही हैं उन्हें लेकर किसी फैसले पर पहुंचा नहीं जा सकता।
लेकिन जरा सुनीता अहूजा के उन बयानों पर भी नजर डाल ही लेते हैं जिनके बाद यह विवाद और गहरा हुआ था। सुनीता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि गोविंदा को अब वो खुशी मिल रही है जो वो उन्हें 40 साल में नहीं दे पाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई और उन्हें वह खुशी दे रहा है तो गोविंदा उसका भला करें और गोविंदा को खुश रहने दिया जाए। सुनीता ने इस बयान में हालांकि किसी का नाम नहीं लिया था। उन्होंने अपने बच्चों को लेकर भी एक अहम बात कही थी। सुनीता के मुताबिक वो कभी नहीं चाहेंगी कि उनकी बेटी टीना और बेटा यशवर्धन अपने पिता से रिश्ता तोड़ें। उनके और गोविंदा के बीच चाहे जो भी कुछ हो बच्चों का रिश्ता अपने पिता से बना रहना चाहिए। अब इस मामले का एक और अहम पहलू भी आप समझिए। गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में अनबन की खबरों के बीच सुनीता की तरफ से तलाक की कारवाई शुरू किए जाने की चर्चा हुई थी। फिर बाद में यह खबर भी आ गई कि उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया है। और अब जब इस इंटरव्यू में गोविंदा से पूछा गया कि क्या सुनीता ने तलाक का केस वापस ले लिया है?
तो उन्होंने कहा हां कैसे नहीं वापस लेती? और जब उनसे यह पूछा गया कि क्या सुनीता को केस वापस लेने के लिए डराया या धमकाया गया था? तो उन्होंने इससे इंकार किया। तो देखा आपने चार दशक से ज्यादा पुराने रिश्ते को लेकर अब गोविंदा ने भी अपना दर्द बयां किया है। कभी नसीब चुराने की बात, कभी घर तोड़ने वालों को जूता मारने का गुस्सा और कभी अपनी जिंदगी में आई हीरोइनों को लेकर मजाकिया जवाब। गोविंदा के इन बयानों ने इस पूरे विवाद को एक बार फिर से गसिप्स के गलियारों का हिस्सा बना दिया है। लेकिन असली सवाल अब भी वहीं के वहीं हैं
कि आखिर गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में दूरियां क्यों आ गई? क्या दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर होंगी और क्या इस मामले पर सुनीता अहूजा एक बार फिर से खुलकर अपनी बात रखेंगी?