अब आपको बताते हैं कि चौथी तिमाही में भारत की जीडीपी विकास दर का 7.8% होना क्या मायने रखता है और यह कितनी बड़ी कामयाबी है। इसी दौरान अमेरिका की जीडीपी विकास दर सिर्फ 1.6% रही और अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। चीन की विकास दर इस दौरान 5% रही और चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यूरोपियन यूनियन की विकास दर सिर्फ 1% रही और ईयू दुनिया के सबसे बड़े इकोनॉमिक ग्रुप्स में से एक माना जाता है।
यानी भारत की अर्थव्यवस्था ना सिर्फ तेज रफ्तार से बढ़ रही है बल्कि दुनिया की कई बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बड़े-बड़े देशों की तुलना में कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन भी कर रही है। इसलिए आपके लिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जो लोग आपसे यह कह रहे हैं कि आने वाले दिन अंधकार से भरे हुए हैं। यहां पर तो आर्थिक मंदी बहुत बड़ी आने वाली है। लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा। यह सारे लोग सिर्फ आपको निराश करना चाहते हैं क्योंकि आंकड़े कुछ और कह रहे हैं।
अभी आप यह भी देखिएगा कि हमारे ही देश के कुछ लोग इन आंकड़ों को भी झूठा बताने लगेंगे और कहेंगे कि यह आंकड़े भी झूठे हैं। जीडीपी के आंकड़ों ने आज राहुल गांधी के आर्थिक सुनामी आने के दावे का अपने आप ही एक फैक्ट चेक कर दिया है। राहुल गांधी सिर्फ 48 घंटे पहले यह दावा कर रहे थे कि भारत में भयंकर आर्थिक सुनामी आने वाली है। लेकिन आज हमारे देश में बर्बादी की नहीं बल्कि जीडीपी विकास दर की एक बड़ी तेज सुनामी आई है जो राहुल गांधी के फेक न्यूज़ को अपने साथ बहा कर ले गई। राहुल गांधी जिस आर्थिक सुनामी का इंतजार कर रहे थे वो तो आई नहीं। लेकिन भारत के 140 करोड़ लोगों ने आर्थिक विकास का एक नया रिकॉर्ड बना दिया। [संगीत] वित्त वर्ष 2025 और 26 में भारत की जीडीपी विकास दर 7.7% थी जो दुनिया की प्रमुख बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज है। यानी राहुल गांधी को आर्थिक संकट दिखाई दे रहा था। लेकिन भारत ने आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन करके राहुल गांधी को करारा जवाब दे दिया।
यह भारत के लोगों का राहुल गांधी को एक करारा जवाब है। भारत के लोग वैसे तो हर चुनाव में राहुल गांधी को अपना जवाब देते ही रहते हैं। लेकिन इस बार भारत के लोगों ने अपने परिश्रम से उन्हें यह जवाब दिया है। मैं आपको 3 जून का राहुल गांधी का वो बयान सुनवाना चाहता हूं जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में तो एक आर्थिक सुनामी आने वाली है और आज इन आंकड़ों के परिपेक्ष में जब आप उनके इस बयान को सुनेंगे तो आप खुद समझ जाएंगे कि यह [संगीत] कितनी बड़ी फेक न्यूज़ है। आर्थिक सुनामी आ रही है। भयंकर आर्थिक सुनामी अब आ रही है। उसका कारण है कि हिंदुस्तान का जो प्रोटेक्शन का सिस्टम था जो इंटरनेशनल इकॉनमी से एक प्रकार से शॉक ऑब्जर्वर था उसको बीजेपी ने हटा दिया है।
तो एक तरफ से भयंकर आर्थिक सुनामी आ रही है। प्राइसेस बढ़ रही है और ये अभी शुरुआत देखी आपने। ऐसी इकोनमिक क्राइसिस आएगी हिंदुस्तान में जो आपने अपनी लाइफ में नहीं देखी होगी। यह हो रहा है। इसको अब कोई रोक नहीं सकता है। अब हम दूसरी स्टेज में जा रहे हैं। पहले हम फुल कंट्रोल स्टेज में थे। अब यह आउट ऑफ कंट्रोल जा रहा है इनके। आज आप समझ गए होंगे कि राहुल गांधी सिर्फ निराशा फैलाना चाहते थे। राहुल गांधी लोगों को मिसगाइड कर रहे हैं। उन्हें भ्रमित कर रहे हैं और सिर्फ लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। देखिए जो असली नेता होता है वो अगर अंधकार में भी हो तो लोगों को एक उम्मीद देता है। आपके घर में भी जो बड़े बूढ़े होते हैं वो आपको अंधकार में भविष्य अगर होता भी है आपके सामने तो आपको डराते नहीं है। बल्कि आपको यह कहते हैं कि सब ठीक हो जाएगा। और यहां तो सब कुछ अच्छा है। यहां तो सब कुछ इतना अच्छा चल रहा है।