बॉलीवुड की सबसे पुरानी लड़ाई एक बार फिर से दुनिया के सामने है और इस बार कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन के साथ-साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद का नाम भी ले लिया है। सोशल मीडिया पर चल रहे सॉरी ऋितिक ट्रेंड पर कंगना ने ऐसा जवाब दिया कि एक बार फिर रतिक रोशन और कंगना की सालों पुरानी लड़ाई की बातें फिर से शुरू हो गई हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर हमें ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए वाला ट्रेंड चल रहा है। इसी ट्रेंड पर कंगना रनौत ने अपनी Instagram
स्टोरी के जरिए रिएक्शन दिया और ऋतिक रोशन पर जमकर निशाना साधा लेकिन इस बार कंगना ने सिर्फ रितिक की बात नहीं की बल्कि इस पूरे मामले में लपेट लिया उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को भी। कंगना ने ऋतिक रोशन और सभा के रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा, रितिक को अपनी पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करना चाहिए। कंगना ने लिखा कि उन्हें खुशी है कि रतिक को अपना परफेक्ट मैच मिल गया है और रितिक को सभा के साथ में बहुत खुशी होती है। दोनों साथ में अच्छे भी लगते हैं लेकिन इसके बाद कंगना ने जो कहा उसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। कंगना ने ऋतिक से कहा कि वह एक कमिटेड रिलेशनशिप में है और उन्हें किसी महिला को इस तरह से चिढ़ाना शोभा नहीं देता।
इतना ही नहीं कंगना ने यह भी कहा कि ऋतिक को उन लोगों के खिलाफ बोलना चाहिए जो उनके नाम का इस्तेमाल कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। कंगना का यह जवाब सामने आते ही ऋतिक रोशन के साथ-साथ उनकी पुरानी लड़ाई फिर से लोगों के बीच चर्चा का टॉपिक बन गई है क्योंकि कंगना और रतिक का विवाद कोई नया नहीं है। साल 2016 में दोनों के बीच का मामला काफी बढ़ गया था और कानूनी लड़ाई तक पहुंच गया। दोनों की तरफ से कई आरोप और दावे किए गए थे।
अब इतने सालों बाद एक सोशल मीडिया ट्रेंड ने एक बार फिर से दोनों को आमने-सामने लाकर खड़ा कर दिया और उसी पुराने मामले को हवा दे दी। खास बात यह है कि इस बार सबा आजाद का नाम भी इसमें सामने आया। रतिक रोशन और सभा लंबे टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए। ऐसे में कंगना का सीधी सभा का नाम लेते हुए ऋतिक पर निशाना साधना सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। कंगना के बयान को लेकर अलग-अलग रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोग इसे रतिक पर कंगना का तंज मान रहे हैं तो कुछ सवाल कर रहे
हैं कि इतने साल पुराने विवाद में सभा का नाम क्यों लाया गया। फिलहाल कंगना रनौत के इस रिएक्शन के बाद ऋतिक रोशन या सभा की तरफ से कोई भी जवाब सामने नहीं आया। इस पर लोगों की नजरें बनी हुई है। अब देखना होगा कि मामला सिर्फ कंगना की Instagram स्टोरी तक रहता है या फिर रतिक की तरफ से कोई ऑफिशियल जवाब सामने आता है। लेकिन एक बार फिर इस मामले ने दोनों की पुरानी लड़ाई को दुनिया के सामने लाकर खड़ा कर दिया। आपको क्या लगता है कंगना का रितिक को इस तरीके से जवाब देना सही था? और क्या इस पूरे मामले में सबा आजाद का नाम लेना भी सही था? आपकी राय हमें कमेंट सेक्शन में आकर जरूर बताएं और अगर आपको वीडियो पसंद आया हो तो लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।