Cli

9 साल बाद हर्ष ने भारती संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा कहा – बड़ा अजीब…

Uncategorized

भारती सिंह की शादी करके हर्ष लिंबाचिया ने खाया था अपना कॉन्फिडेंस।

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचे की जोड़ी एक पावर कपल मानी जाती है, इंडस्ट्री में उनकी जोड़ी बेहद खास और बेहद सक्सेसफुल है अभी अभी कपल दूसरे बच्चे के माता-पिता बने ऐसे में हर्ष लिंबाचिया ने भारतीय संघ अपने रिश्ते पर एक बड़ा खुलासा किया है उन्होंने कहा है कि जब फीमेल मेल से ज्यादा सक्सेसफुल हो तो अजीब लगता है।

किसी लड़की से शादी…भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया हाल ही में एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी के नए यूट्यूब शो ‘डबल डेट’ पर पहुंचे. इस शो में बातचीत के दौरान, भारती और हर्ष ने अपनी लव स्टोरी के कई किस्से शेयर किए.

जब हर्ष से पूछा गया कि क्या उनकी शादी को लेकर कोई नेगेटिव रिएक्शन आया था? इस पर हर्ष ने कहा, ‘हां, ऐसा बहुत हुआ. अगर आप किसी लड़की से शादी कर रहे हैं… तो समाज कहता है कि मेल को फीमेल से ज्यादा सक्सेसफुल होना चाहिए. इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन जब कोई फीमेल मेल से ज्यादा सक्सेसफुल होती है, तो सभी लोगों को ये शादी अजीब लगती है.’

इस बारे में बात करते हुए हर्ष के लिंबाचिया ने बताया मुझे भी पहले थोड़ा अजीब लगता था, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मुझे अपने काम को बेहतर बनाने और आगे बढ़ने के अलावा कुछ नहीं करना है. एक राइटर के तौर पर मैं काफी अच्छी कमाई कर रहा था.

लेकिन फिर भी मैंने प्रोडक्शन में हाथ आजमाया क्योंकि मुझे लगा कि प्रोड्यूसर बनने से कम से कम मैं किसी न किसी तरह से उस लेवल तक पहुंच जाऊंगा. इसके बाद मैंने क्रिएटिव डायरेक्शन भी शुरू किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *