हनुमान अंश की वायरल भजन में तेरे ही भरोसे हनुमान की आवाज बनी सुनील लोधी की एक इमोशनल अपडेट अब सामने आई है। दरअसल बुंदेरी सिंगर सुनील की आंखों की रोशनी बचपन से नहीं है और अब उनकी ट्रीटमेंट की एक उम्मीद जागी है। सुनील की आवाज ने हनुमान अंश की भजन के जरिए खूब अटेंशन को खींचा है। अब खास बात यह है कि उन्होंने अपनी इस सिचुएशन को लेकर कभी भी अपनी भक्ति के जज्बे को कम नहीं होने दिया। फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया ने भी बताया कि वो अपनी सिंगिंग को गॉड गिफ्ट मानते हैं और सुनील अपनी सफलता का पूरा क्रेडिट हनुमान जी की कृपा को देते हैं।
अब इस कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आया है और वह ट्विस्ट है सुनील की आंखों का ट्रेड पैड। दरअसल अनुप्रिया नागर ने बताया कि उन्होंने सुनील के लिए आई स्पेशलिस्ट का अपॉइंटमेंट लिया है। जैसे ही सुनील मुंबई वापस आएंगे तो उन्हें डॉक्टर्स के पास ले जाया जाएगा और आगे का ट्रीटमेंट लेकर एक फैसला होगा। इससे पहले सुनील की मुलाकात मध्य प्रदेश के चीफ मिनिस्टर मोहन यादव से हुई थी। सितंबर को भोपाल में हुई इस मुलाकात के
दौरान सीएम ने उनकी सिंगिंग की तारीफ की और उनकी आंखों के ट्रीटमेंट के लिए एक स्पेशलिस्ट डॉक्टर से जांच कराने की बात कही थी। साथ ही सुनील को ₹1 लाख की सम्मान निधि देने का भी ऐलान उस वक्त किया गया था। सुनील का सफर काफी ज्यादा खास है। वो गांव और ट्रेनों में भजन गाया करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके भजन के वीडियो वायरल हुए और इसी के बाद उनकी आवाज को एक अलग पहचान मिली और फिल्म हनुमान अंश की जो प्रोड्यूसर थी उन तक उनकी आवाज पहुंची और फिल्म के भजन ने उन्हें एक नई पहचान दे दी।
अब सुनील के फैंस की नजर इस बात पर है कि ट्रीटमेंट के बाद उनकी आंखों को लेकर डॉक्टर्स क्या कहते हैं। अनुप्रिया ने कहा कि वह चाहती हैं कि सुनील सिर्फ लोगों का प्यार महसूस नहीं करें बल्कि उसे अपनी आंखों से भी देख सकें। यही वजह है कि हनुमान अंश की कहानी में अब सक्सेस के साथ-साथ एक नई उम्मीद का चैप्टर भी जुड़ गया है। हनुमान अंश लगातार नई रिकॉर्ड बना रही है। आपको बता दें शुरुआत में फिल्म ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी
और बॉक्स ऑफिस पर इसका जो परफॉर्मेंस था वो काफी नॉर्मल रहा था। कम स्क्रीन के साथ शुरू हुई इस फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर ऐसी रफ्तार पकड़ी कि फिर पीछे मुड़ने का नाम नहीं लिया और बड़ी-बड़ी सुपरस्टार की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। अब नई जानकारी सुनील को लेकर जैसे ही आई तो फैंस पूरी तरह से एक्साइटेड हो गए और हर कोई ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है और सुनील जल्द ही अपनी आंखों से एक बार इस दुनिया को देख पाए। अब देखना यह है कि आने वाले वक्त में डॉक्टर्स क्या कुछ कहते हैं और सुनील को लेकर अगला अपडेट क्या आता है। फिलहाल तो हर कोई भगवान से यही प्रार्थना कर रहा है कि सुनील की आंखों की रोशनी जल्द ही डॉक्टर्स के जरिए वापस आ जाए।