ड्रामेबाजी के लिए तो मैं प्रसिद्ध रहा ही हूं। परंतु इस फिल्म में जो होगा मैं अपनी तरफ से पूरा प्रयत्न करूंगा कि लोग ये कहें कि ये बेस्ट आज तक का मेरा बेस्ट ड्रामा था। 90 के दशक में अपनी कातिलाना कॉमिक टाइमिंग, अनमैच्ड स्वैग और आइकॉनिक डांस स्टेप से पूरे देश को नचाने वाले चीची यानी गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
7 साल लंबे इंतजार के बाद गोविंदा अब वापसी करने जा रहे हैं और उन्होंने अपनी मच अवेटेड कमबैक फिल्म रूपा का ऑफिशियल ऐलान भी कर दिया है। लेकिन ट्विस्ट सिर्फ इतना ही नहीं है। इस बार गोविंदा किसी पुराने को-स्टार के साथ नहीं बल्कि एक बिल्कुल नई और फ्रेश एक्ट्रेस के साथ रोमांस का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म के ऐलान के बाद ही यह सवाल उठ रहा है कि क्या गोविंदा अपनी इस नई फिल्म और एक्ट्रेस के साथ सिनेमाघर में वही 90ज वाला जादू और क्रेज दोबारा वापस ला पाएंगे। आइए जानते हैं कि हीरो नंबर वन की यह नई हीरोइन कौन है।
13 जुलाई 2026 सोमवार को गोविंदा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर तो बात की ही साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी की। एक्टर ने अपनी आने वाली मूवी रूपा की अनाउंसमेंट की जिसमें वह नई एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। रानी को थिएटर और स्टेज बैकग्राउंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। लेकिन गोविंदा के साथ वह रूपा में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू कर रही हैं। बता दें कि गोविंदा अपनी कमबैक मूवी में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं कर रहे हैं बल्कि इस मूवी को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने कमबैक पर बात करते हुए गोविंदा ने कहा, अब मैं तैयार हूं। अब आगे आप पूरी कास्ट को देख पाएंगे।
मुझे ऐसा लगता है कि यह एक अलग तरह की फिल्म होगी। खासकर यंगस्टर के लिए बहुत ही उम्मीदों के साथ यंगस्टर शुरुआत करते हैं लेकिन कभी कबभार वह भटक जाते हैं। माया का जो हिस्सा हम दिखा सकते हैं वो मैं अब इस फिल्म में दिखाने जा रहा हूं। यंगस्टर भीड़ में खोए हुए व्यक्ति की तरह ना लगे। ड्रामेबाजी के लिए तो मैं प्रसिद्ध रहा ही हूं। परंतु इस फिल्म में जो होगा मैं अपनी तरफ से पूरा प्रयत्न करूंगा कि लोग यह कहे कि ये बेस्ट आज तक का मेरा बेस्ट ड्रामा था। टाइटल भले रुपा है और फिल्मों की ही दास्तान है पर ड्रामा ऐसा होगा कि मुझे ऐसा लगता है कि वो बहुत सारे ड्रामे पीछे हुए हैं।
बीच में हुए हैं। ये सभी ड्रामे हिला के रख देगा। आपको बता दें कि गोविंदा को आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म रंगीला राजा में देखा गया था। इस मूवी में वह डबल रोल निभाते हुए नजर आए थे। हालांकि यह मूवी सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई। जिसके बाद वह साल 2022 में डॉक्यूमेंट्री नाम द कन्हैया लाल में दिखे थे। इसके बाद वो पर्दे से गायब हैं और 7 साल बाद पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है?