बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर गोविंदा की शादी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में आ गया है। जिसमें गोविंदा ने बताया कि उनकी कुंडली में दूसरी शादी का योग है। गोविंदा की कही यह बात उस वक्त एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है जब हीरो नंबर वन और उनकी पत्नी सुनीता आूजा की शादी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। गसिप्स का नया दौर उस वक्त शुरू हो गया जब सुनीता आूजा ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने का आरोप लगा दिया। सुनीता आूजा ने कहा कि गोविंदा शादी के इतस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ रिलेशनशिप में हैं।
सुनीता ने कहा कि गोविंदा कोमल रानी के लिए शुगर डैडी हैं। बाद में सुनीता आूजा की मुंबई कोर्ट में मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। लेकिन बाद में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि उन्होंने अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है। अब बात करते हैं उस बयान की जिसमें गोविंदा ने कहा था कि उनकी कुंडली में दूसरी शादी का योग है। यह किस्सा है सालों पुराने उस स्टार डस्ट इंटरव्यू का जो खूब वायरल हुआ था।
गोविंदा ने इसी इंटरव्यू में कहा कल को क्या पता मैं किसी और के साथ हो जाऊं और हो सकता है कि जिस लड़की के साथ होऊं उससे शादी भी कर लूं। लेकिन सुनीता को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। सिर्फ तभी मैं आजाद महसूस करूंगा और मुझे मेरी कुंडली में दूसरी शादी का योग भी है। इसी इंटरव्यू में गोविंदा ने अपनी कोस्टार जूही चावला और दिव्या भारती का भी जिक्र किया था जिसे लेकर काफी बातें हुई थी। गोविंदा के फैंस जानते हैं कि उनका धर्म कर्म और भाग्य जैसी चीजों में अटूट विश्वास है। गोविंदा ने इस इंटरव्यू में कहा मैं तकदीर में बहुत विश्वास रखता हूं।
जो होना है वह होकर रहेगा। हां मुझे जूही पसंद है। दिव्या भारती जी भी अच्छी लगती है। दिव्या बहुत आकर्षक लगती है। किसी भी मर्द के लिए उन्हें नजरअंदाज करना बिल्कुल मुश्किल है। मुझे पता है कि सुनीता इन सब चीजों से बहुत अपसेट होगी लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि मैं अभी भी दिव्या के चर्म के खिलाफ जा रहा हूं। मैं अभी तक उनके आकर्षण के आगे घुटने नहीं टेके हैं। गोविंदा का बयान उस वक्त वायरल हो रहा है जब उनकी शादी सवालों के घेरे में है। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीबी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।