Cli

सांसे थमने से पहले पिता ने बेटे को सिखाई ऐसी बात; दिल चीर देने वाली कहानी

Uncategorized

कैंसर से जूझ रहे एक पिता और उनके छोटे बेटे के इस भावुक कर देने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों की आंखें नम कर दी हैं। वीडियो में गंभीर बीमारी से लड़ रहे पिता अपनी जिंदगी के आखिरी पलों में भी अपने छोटे बेटे को हिम्मत और जिंदगी की जरूरी सीख देते नजर आ रहे हैं

।पिता को पता था कि उनकी बीमारी अब अपने आखिरी दौर में है और उनके पास ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में उन्होंने अपने बेटे को पास बैठाकर बड़े शांत और प्यार भरे अंदाज में समझाया कि अगर वह कभी उनके साथ न रहें, तो वह हमेशा अपनी मां की बात माने, मां और दोनों बहनों का ख्याल रखे,

और परिवार को हमेशा साथ लेकर चले।उन्होंने अपने बेटे से कहा कि मेरे जाने के बाद तुम रोना मत, बस इतना याद रखना कि जब भी तुम मुझे याद करोगे, मैं वहीं तुम्हारे आसपास मिलूंगा। गंभीर बीमारी से जूझ रहे पिता के मुंह से निकले इन शब्दों और मासूम बेटे के

अनसमझे चेहरे ने हर देखने वाले का दिल झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर पिता के असीम प्यार और उनके हौसला की जमकर तारीफ कर रहे हैं और ईश्वर से इस परिवार को मुश्किल समय से लड़ने की ताकत देने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *