Cli

फरहान अख़्तर विवाद में इस सिंगर ने किया रणवीर का सपोर्ट।

Uncategorized

वैसे तो फरहान अख्तर और रणवीर सिंह वाला मामला ठंडा पड़ चुका है क्योंकि फेडरेशन जिसकी मदद फरान अख्तर ने ली थी वो फेडरेशन भी रणवीर सिंह पर प्रेशर नहीं बना पाया है और रणवीर सिंह को इसी के साथ दूसरे एसोसिएशन से और पब्लिक से बहुत बड़ा सपोर्ट मिला।

अब इसी बीच फिल्म इंडस्ट्री का एक एक्टर है जो रणवीर सिंह के सपोर्ट में आया है और उसने कहा है कि फरहान अख्तर रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 तब शुरू कर सकते थे जब रणवीर सिंह की फिल्में नहीं चल रही थी और रणवीर सिंह को एक शानदार फिल्म की जरूरत थी तब तो वो डॉन थ्री को डिले करते गए लेकिन जैसे ही रणवीर सिंह की धुरंधर ब्लॉकबस्टर साबित हुई अब इनको डॉन थ्री बनानी है।

फरहान अख्तर को बोलो कि दो-ती करोड़ लेकर मामले को सुलझा ले। 45 करोड़ कौन देता है इस दुनिया में? कुछ इस तरह की बात इस एक्टर ने कही है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह दबंग एक्टर कौन है? कौन इंडस्ट्री में इतना खुलकर बोल रहा है? तो आपको बता दें कि पंजाबी इंडस्ट्री के एक्टर है अमी विर्ग।

इन्होंने रणवीर सिंह को लेकर यह बात कही है अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में और इन्होंने कहा है कि रणवीर सिंह के साथ क्या हुआ है? यह सबको समझ आ रहा है। जिस वक्त रणवीर सिंह की फ्लॉप्स चल रही थी तब डॉन 3 शुरू नहीं होती है और जैसे ही रणवीर सिंह की धुरंधर हिट होती है तो यह डॉन 3 के लिए रणवीर सिंह को प्रेशराइज करते हैं।

अमी विर्ख रणवीर सिंह के साथ 83 फिल्म में काम कर चुके हैं। अमी विर्ख ने बताया कि जब रणवीर सिंह ने धुरंधर फिल्म की थी और उनकी बेटी भी हुई थी तब अमी ने रणवीर सिंह को कांग्रेचुलेट किया था।

तब रणवीर ने उन्हें रिटर्न में एक पूरा मैसेज भेजा था और कहा था कि इस फिल्म में मैंने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया है। अमी ने तब उन्हें कहा कि तुम्हें बेटी हुई है और बेटी तुम्हारे लिए लक लेकर आई है और यह साबित भी हुआ धुरंधर और धुरंधर 2 ही बहुत बड़ी हिट साबित हुई। आज रणवीर सिंह एक चमकता सितारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *