Cli

CJP के बाद अब आ गई E 20 जनता पार्टी इस नेता को बनाया निशाना, फॉलोअर्स जान उड़ेंगे होश।

Uncategorized

दोस्तों मोदी सरकार और नितिन गडकरी की नींद उड़ाने के लिए सोशल मीडिया की मार्केट में आ गई है ई20 जनता पार्टी। कोकरो जनता पार्टी के आंदोलन से मोदी सरकार ने नया-नया पिंड छुड़ाया है और अब एक नई पार्टी का जन्म हो गया है सोशल मीडिया पर ई20 जनता पार्टी और कितनी रफ्तार के साथ इसके फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं वो भी हैरान करता है जो सेंटीमेंट को दिखाता है कि ई20 फ्यूल को लेकर पेट्रोल में इथेनॉल के मुद्दे पर कितना बड़ा सेंटीमेंट है जनता में। कि तूफानी रफ्तार से, बुलेट की रफ्तार से फॉलोवर्स बढ़ते जा रहे हैं।

और ई20 जनता पार्टी ने क्या अपना एजेंडा बताया है? कहां पर प्रोटेस्ट होने वाला है? यह भी आपको बताएंगे ई20 को लेकर। पहले बात करते हैं कि बांसुरी स्वराज ने क्या बयान दिया है। बांसुरी स्वराज का कॉकरोच आंदोलन के बाद जो बयान सामने आया है वह सवाल उठाता है कि अगर भविष्य में जनता के मुद्दों पर सरकार को जगाने के लिए कोई आंदोलन करने जाता है तो मोदी सरकार पलक पावड़े बिछाकर स्वागत करेगी।

आराम से परमिशन परमिशन मिल जाएगी। उसकी टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है। पब्लिक परसेप्शन बदलने के लिए कैसी-कसी बयानबाजी की जा रही है। जिन अभिजीत दीपके का मजाक उड़ाया बीजेपी वालों ने। अब वही बीजेपी के सांसद अभिजीत दीपके जी उनके लिए क्या-क्या किया हमने वो गिना रहे हैं कि अभिजीत दीपके जी के लिए भारतीय जनता पार्टी ने क्या किया। बांसुरी स्वराज क्या कहती हैं पहले वह सुनिए। उसके बाद ई20 जनता पार्टी का एजेंडा भी आपको बताएंगे। इसके अलावा ई20 जनता पार्टी के फॉलोवर्स Instagram पर किस रफ्तार से बढ़ रहे हैं। एक्स यानी Twitter पर किस रफ्तार से बढ़ रहे हैं वह भी आपको दिखाएंगे।

पहले बांसुरी स्वराज क्या कहती है जरा सुनिए। कहीं ना कहीं आप ये भी देखेंगे कि जो मूवमेंट शुरू करी गई जो सीजेपी और बाकी दलों ने शुरू करी। कहा गया कि एक स्टूडेंट मूवमेंट है। आप देखेंगे सरकार का रवैया इस मूवमेंट के प्रति संवेदनशील रहा है। मित्रों 6 जून को दीपके जी आते हैं अमेरिका से। 20 जून को वो प्रदर्शन पे बैठते हैं। 6 जून को जब वो आए तो दिल्ली पुलिस ने उनको परमिशन एयरपोर्ट पर ही दे दी। याद रखिएगा दिल्ली पुलिस ने वेट नहीं करा कि सीजेपी के वकील पहुंचे और पुलिस से परमिशन मांगे। खुद लोकतंत्र का सम्मान करते हुए दिल्ली पुलिस ने उसी दिन परमिशन दे दी। वो परमिशन शाम के 5:00 बजे तक थी। वो परमिशन 5:00 बजे एक्सपायर हो गई। लेकिन ये आंदोलनकारी वहीं पर बैठे रहे। उन्होंने जंतरमंतर पर सिट इन करा 21 दिन तक। दिल्ली पुलिस ने किसी भी प्रकार की कारवाई उनको उठाने के लिए नहीं करी।

सरकार ने उनको किसी भी प्रकार की कोताही अपने लेवल पर नहीं होने दी। और जब तक ये प्रोटेस्ट पीसफुल था सरकार ने इस प्रोटेस्ट को होने दिया। लोकतंत्र में विरोध करना आपका अधिकार है। बिना परमिशन के विरोध करा पर तो भी सरकार ने किसी भी प्रकार का अवरोध इस आंदोलन या इस प्रोटेस्ट में नहीं डाला। तो बांसुरी स्वराज बताती है कितनी लोकतांत्रिक सरकार है। कोई अवरोध नहीं डाला। दिल्ली पुलिस ने सारा इंतजाम खुद कर दिया कि दीपके जी आइए आप आंदोलन करिए। हम आपके साथ हैं। बस जंतरमंतर पर थोड़ा बैलेंस बना रहे। इसीलिए बीजेपी समर्थक गुंडों को भी वहां आने दिया कि वह प्रोटेस्ट करने वालों को देशद्रोही बोले। धर्म के नाम पर वहां नारेबाजी करें।

वहां पर बहसबाजी करें। मारपीट की भी बहुत सारी घटनाएं सामने आई। लोकतांत्रिक सरकार ने बस बैलेंस बनाने के लिए इतना होने दिया। वरना लोकतंत्र का राज धर्म निभाने में मोदी सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी। बस कुछ छात्रों पर लाठी चार्ज कर दिया। आंसू गैस के गोले छोड़ दिए। बस आंदोलन का रोमांच बना रही थी मोदी सरकार। आंदोलन के पक्ष में सेंटीमेंट भी तो खड़ा करना था। तो वह भी शायद लोकतंत्र का ही सम्मान था जिसके तहत लाठी चार्ज किया गया।

क्या बासुराज यह कहना चाहती हैं? और अगर इतना ही सम्मान है तो अब एक और आंदोलन की तैयारी करिए जनता। ई20 जनता पार्टी भी मैदान में आ गई है। ई20 जनता पार्टी ने भी अब नितिन गडकरी का इस्तीफा मांग लिया है। सोशल मीडिया पर इस नए तूफान के लिए किस तूफानी रफ्तार से समर्थक बढ़ते जा रहे हैं वो भी आपको दिखाते हैं। यह ई20 का एक्स हैंडल है और इस एक्स हैंडल पर कुछ घंटे पहले कुछ देर पहले क्या लिखा गया कि 10,000 फॉलोवर्स हो गए पिछले 10 घंटे में। तो इस रफ्तार से बढ़ रहे फॉलोवर्स और यह पोस्ट कब किया गया था? 2:45 पर दोपहर 2:45 पर आज किया गया और फिलहाल कितने फॉलोवर्स हो गए हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने तक आप देख सकते हैं कि कितने फॉलोवर्स हो गए हैं। इसको रिफ्रेश हम करते हैं। तो यह आप देखिए 10,000 फॉलोवर्स थे। अब हो गए हैं 13,800 फॉलोअ और फिलहाल टाइम क्या हुआ है? फिलहाल टाइम हुआ है 3:38।

यानी एक घंटा भी नहीं हुआ है और 4000 के करीब फॉलोवर्स बढ़ चुके हैं। यानी हर घंटे 4000 अगर फॉलोवर्स आ रहे हैं और अब यह रफ्तार और भी ज्यादा हो सकती है क्योंकि सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई है। जो बड़े-बड़े पत्रकार हैं वह शेयर करने लगे हैं इनकी पोस्ट कि देखिए नई पार्टी सोशल मीडिया पर आ गई है नितिन गडकरी का इस्तीफा मांगने। नितिन गडकरी पर क्या ऐलान किया है ई20 जनता पार्टी ने। यह लिखा है कि हम विश्वास करते हैं कि नितिन गडकरी भी जल्द ही इस्तीफा देंगे क्योंकि वह जानते हैं कि अब स्पॉट लाइट उन पर आ गई है। तो Twitter यानी एक्स पर नितिन गडकरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है ई20 जनता पार्टी ने। वहीं अगर Instagram की बात करें तो वहां पर कितने फॉलोवर्स दिखाई दे रहे हैं। 9348 फॉलोवर्स हैं। Instagram पर अगर इसको रिफ्रेश करेंगे आप तो आप देख सकते हैं कि थोड़ी देर पहले कुछ मिनट पहले हमने यह खोला था। तो रिफ्रेश करने के बाद 10,400 फॉलोवर्स हो गए।

5 मिनट पहले 5 मिनट पहले हमने Instagram का यह पोस्ट लगाया। करीब 5 मिनट पहले ही तो हमने ई20 जनता पार्टी का Instagram प्रोफाइल यहां पर लगाया था और 5 मिनट से भी कम टाइम में 1100 से ज्यादा फॉलोवर्स बढ़ गए थे। तो आप समझ सकते हैं किस रफ्तार के साथ जनता आ रही है ई20 जनता पार्टी के साथ। अब आपको बताते हैं कि अपना एजेंडा क्या बताया है ई20 जनता पार्टी ने। उसके बाद क्या मार्च होने वाला है उसकी जानकारी भी आपको देंगे कि तहसील पूनावाला ने कौन से मार्च का ऐलान किया है। पहले ई20 जनता पार्टी का एजेंडा आपको बता देते हैं।

ई20 जनता पार्टी ने क्या पूरा अपना एजेंडा सामने रखा है। हमारी सिर्फ एक मांग हर नागरिक को 100% शुद्ध पेट्रोल खरीदने का अधिकार मिले। दिनांक 26 जुलाई 2026 ई20 जनता पार्टी एक नागरिक आंदोलन है जिसकी सिर्फ एक सीधी और स्पष्ट मांग है।

हर भारतीय को एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के साथ-साथ 100% शुद्ध पेट्रोल खरीदने का भी विकल्प मिलना चाहिए। आगे कहा गया है हम ना तो किसी सब्सिडी की मांग कर रहे हैं ना मुफ्त ईंधन की और ना ही इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को बंद करने की। हमारी मांग सिर्फ इतनी है कि उपभोक्ताओं को अपनी पसंद का ईंधन जुड़ने का अधिकार मिले। देश भर में कई वाहन मालिकों ने ईंधन की माइलेज, ईंधन की अनुकूलता, रखरखाव के खर्च और लंबे समय के प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई है।

यह चिंताएं हर वाहन पर लागू हो या ना हो। लेकिन यह फैसला करने का अधिकार पब्लिक के पास होना चाहिए कि उसके वाहन के लिए कौन सा ईंधन बेहतर है। पेट्रोल पंपों पर 100% शुद्ध पेट्रोल खरीदने का विकल्प फिर से उपलब्ध कराया जाए। हर ईंधन पर स्पष्ट लेबलिंग हो ताकि उपभोक्ता को पता हो कि वह कौन सा ईंधन खरीद रहा है। अलग-अलग ईंधन मिश्रणों की लागत, फायदे और प्रभाव से जुड़ा पूरा और पारदर्शी डाटा सार्वजनिक किया जाए। माइलेज इंजन की कार्यक्षमता, प्रदूषण और रखरखाव की लागत पर स्वतंत्र अध्ययन कराए जाए और उनकी रिपोर्ट जनता के सामने रखी जाए। सरकार उपभोक्ताओं को सिर्फ एक विकल्प तक सीमित ना रखें बल्कि उन्हें पूरी जानकारी के आधार पर अपनी पसंद का ईंधन चुनने की आजादी दे। हमारा स्पष्ट रुख है यह कोई राजनीतिक आंदोलन नहीं है। यह उपभोक्ता अधिकारों का आंदोलन है। उपभोक्ताओं को ईंधन नीति में पारदर्शिता, सही जानकारी और जवाबदेही मिलनी चाहिए।

जिस तरह लोगों को दूसरे उत्पादों में अपनी पसंद चुनने का अधिकार है, उसी तरह उन्हें यह अधिकार भी होना चाहिए कि वह अपने वाहन के लिए कौन सा ईंधन खरीदना चाहते हैं। एक मांग, एक अधिकार, हर भारतीय को 100% शुद्ध पेट्रोल खरीदने का विकल्प मिलना चाहिए। तो एक ही एजेंडा है ई20 जनता पार्टी का कि हर पेट्रोल पंप पर 100% शुद्ध पेट्रोल का एक विकल्प होना चाहिए। और इसी बात को दोहराया है तहसील पूनावाला ने। उन्होंने मार्च का ऐलान किया है और यह मार्च कब निकलने वाला है, कैसे निकलने वाला है, पूरी जानकारी तहसीन पूनावाला ने दी है। पहले आप उनका बयान सुनिए। क्या कहते हैं तहसीन पुणेवाला जरा सुनिए। हम इसका विरोध करने के लिए 31 जुलाई को इंडिया गेट से जाएंगे पार्लियामेंट स्ट्रीट तक और बीच में हम चक्कर लगाएंगे नितिन गडकरी जी और हरपुरी जी के आवास पर और उनके दफ्तर पर।

हमारी गाड़ी हमारा अधिकार जो गाड़ी जो पेट्रोल चलता है हम वोट चाहते हैं और पेट्रोल के दाम शुद्ध पेट्रोल के दाम कम करने की हम मांग करेंगे जो हमें मिलना चाहिए 80 से ₹90 प्रति लीटर मैं हूं तहसील पुनावाला टीम भारत से जय हिंद जय भारत तो 31 जुलाई को मार्च निकाले का ऐलान किया है तहसील पूनावाला ने इथेनॉल को लेकर तहसील पूनावाला लंबे समय से इथेनॉल को लेकर आवाज उठा रहे हैं आंदोलन कर रहे हैं और अब ई20 जनता पार्टी भी मैदान में आ गई है।

इस मार्च को लेकर तहसील पूनावाला ने और क्या जानकारी दी है। ईंधन के अधिकार के लिए हम करेंगे गाड़ी मार्च। गाड़ी मार्च गांधी मार्च के लिए टीम भारत से जुड़े। गाड़ी मार्च गांधी मार्च 31 जुलाई 2026 शुक्रवार इंडिया गेट पार्लियामेंट स्ट्रीट नई दिल्ली। अपनी कार लाएं, अपनी बाइक लाएं, अपनी आवाज उठाएं। हमारी गाड़ियां, हमारी पसंद हमारा अधिकार। और आगे वह नितिन गडकरी पर कटाक्ष करते हैं। इथेनॉल स्कैम का आरोप लगाते हैं। बेटा बढ़ाओ योजना का एक बार फिर नाम देते हैं। तो तहसील पूनावाला ने मोर्चा खोल दिया है और साथ में आ गई है ई20 जनता पार्टी।

अब सवाल यह उठता है कि क्या कॉकरोच जनता पार्टी की तरह ई20 जनता पार्टी भी कोई कमाल कर पाएगी? हालांकि नितिन गडकरी साफ बोल चुके हैं। जब 100% पेट्रोल को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो 168 ₹170 लीटर के करीब मिलता है शुद्ध पेट्रोल वो जनता खरीद सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *