फिल्म इंडस्ट्री की बेहद ही खूबसूरत और चुलबुली अभिनेत्री थी दिव्या भारती दिव्या भारती का पूरा नाम दिव्या ओमप्रकाश भारती था दिव्या का जन्म 25 फरवरी सन 1974 को मुंबई में हुआ था आमतौर पर दिव्या भारती का जब नाम लोगों को सुनने में आता है तो उनके मुंह से सबसे पहले यही बात निकलती है कि यह तो वही अभिनेत्री हैं जो बहुत ही छोटी उम्र में इस दुनिया से चली गई थी जो अपने घर की खिड़की से गिर गई थी और उनकी मौत हो गई थी और इस तरह से एक बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड कलाकार का छोटा सा करियर खत्म हो गया था दिव्य भारती ने वैसे तो अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म से की थी जो कि 1990 में रिलीज हुई थी इसके बाद दिव्या भारती ने हिंदी फिल्मों की तरफ रुख किया दिव्या भारती के पिता ओम प्रकाश भारती एक इंश्योरेंस ऑफिसर थे दिव्या भारती अपने पिता की दूसरी पत्नी की संतान थी जिनका नाम मीना भारती था इनके छोटे भाई का नाम कुनाल है दिव्या के पिता को पहली पत्नी से भी दो संतानें हुई थी अभिनेत्री कायनात अरोड़ा दिव्या भारती की कजिन सिस्टर लगती हैं दिव्या भारती
ने जूहू के स्कूल से अपनी पढ़ाई की थी उन्होंने नौवीं क्लास तक पढ़ाई की थी और वो एक साधारण विद्यार्थी थी लेकिन पढ़ाई के साथ-साथ उनका मन एक्टिंग में लग गया था और अपने स्कूल के दौरान ही उन्हों उन्होंने एक्टिंग का दामन थाम लिया था दरअसल फिल्म मेकर नंदू तोलानी ने दिव्य भारती की एक्टिंग को तराशा था हालांकि दिव्या के करियर की शुरुआत 1988 में आई फिल्म गुनाहों के देवता से होनी थी लेकिन इनका रोल इस फिल्म से हटा दिया गया था दरअसल सुपरस्टार गोविंदा के बड़े भाई कीर्ति कुमार ने एक वीडियो लाइब्रेरी में दिव्य को देखा था और उन्होंने उन्हें देखते ही मन बना लिया था कि फिल्म राधा का संगम में गोविंदा के साथ दिव्य भारती को ही बेहतर बतौर हीरोइन लिया जाएगा लेकिन इसे किस्मत ही कहा जाएगा कि दिव्य भारती को इस फिल्म के लिए साइन तो किया गया था लेकिन एंड मोमेंट पर जोही चावला आ गई और दिव्य भारती को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया दिव्या के साथ ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ जब ऐसे बहुत से मौके आए जब उन्हें फिल्म के लिए साइन तो किया गया था लेकिन एंड टाइम पर किसी और को लेकर फिल्में बना दी गई और दिव्या को फिल्म से बाहर कर दिया गया इस तरह से दिव्या भारती का करियर आगे बढ़ ही नहीं पाया
और एक ही जगह रुका रहा लेकिन जब डी रामा नायडू की नजर दिव्य भारती तक पहुंची तो उन्होंने दिव्य को ब्रेक देने के बारे में सोचा और अपनी तेलुगु फिल्म बबली राजा में दुग्ग पति वेंकटेश के अपोजिट फाइनल किया ये फिल्म दिव्य भारती ने साइन भी की शूटिंग भी की और ये फिल्म रिलीज भी हुई और इस फिल्म ने आते ही सफलता के झंडे गाट दिए ये फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई और फिर एक तमिल फिल्म में भी दिव्या को काम करने का मौका मिला जिस फिल्म का नाम नीला पन्ने था जिसके हीरो थे आनंद तेलुगु सिनेमा में दिव्य भारती ने धूम मचा दी थी चाहे राउडी अलुडू रही हो या फिर असेंबली राउडी जिसमें चिरंजीवी और मोहन बाबू के साथ दिव्य भारती ने काम किया था ये दोनों ही फिल्म में बहुत शानदार हिट साबित हुई थी और दक्षिण भारत फिल्म इंडस्ट्री में दिव्या का नाम चमक उठा था लेकिन अभी तो दिव्या को बहुत आगे जाना था और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी नाम कमाना था मुंबई दिव्या का इंतजार कर रही थी और दिव्या भारती सनी देओल के साथ नजर आई फिल्म विश्वात्मा में उसके बाद दिल का क्या कसूर जिसमें उन्होंने पृथ्वी के साथ काम किया जिसे लॉरेंस डी सोसा ने बनाया था लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पाई जितनी उम्मीद की जा रही थी इसके बाद वो फिल्म जिसमें सिनेमा घरों में लगते ही धमाल मचा दिया और दिव्य भारती को हिंदी फिल्म स्टार बना दिया यह फिल्म थी शोला और शबनम जिसमें गोविंदा ने दिव्य भारती के साथ काम किया था इस फिल्म के बाद दिव्या को लक्स फेस ऑफ द ईयर टाइटल भी दिया गया गोविंदा के साथ दिव की जोड़ी जबरदस्त रही और लोगों ने इनकी जोड़ी को बहुत पसंद किया शाहरुख ने भी अपने करियर की शुरुआत दिव्य भारती के साथ ही की थी जो कि फिल्म दीवाना में नजर आए थे और यह फिल्म भी जबरदस्त हिट रही थी इसके बाद दिल आशना है में भी शाहरुख खान दिव्या के साथ नजर आए थे ये वो साल था जब दिव्या भारती की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी उनकी फिल्में जान से प्यारा गीत दुश्मन जमाना और सुनील शेट्टी की डेब्यू फिल्म बलवान इन सभी फिल्मों में दिव्य भारती ने काम किया और उनके काम को खूब सराहा गया उसके बाद मल्टीस्टार फिल्म क्षत्रिय में भी दिव्या भारती नजर आई थी जिनके अपोजिट सनी ल थे उनके अलावा रवीना टंडन और संजय दत्त
ने भी इस फिल्म में काम किया था दिव्य भारती एक साल में कई-कई फिल्में कर रही थी फिल्में हिट भी हो रही थी और वो टॉप की हीरोइन बन चुकी थी लेकिन दिव्या का नाम कई एक्टर्स के साथ जोड़ा जा रहा था और उनकी प्रेम की खबरें आए दिन मीडिया में छाई रहती थी लेकिन दिव्या उस समय एक टीनेजर ही थी क्योंकि उन्होंने बहुत ही छोटी सी उम्र में काम करना शुरू कर दिया था और सारी अफवाहों के पीछे छोड़ते हुए दिव्य भारती आखिरकार 10 में 1999 को शादी के बंधन में बन गई दिव्य भारती ने मशहूर फिल्म निर्माता साजिद नाडियाड वाला के साथ शादी कर ली जब दिव्य भारती की शादी हुई तब उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी दिव्या भारती और साजिद की मुलाकात फिल्म सिटी में हुई थी जब साजिद शोला और शबनम के सेट पर गोविंदा से मिलने आए थे वहां उनकी नजर दिव्या पर पड़ी और उन्हें देखते ही दिव्या को पसंद कर लिया लेकिन साजिद और दिव्या ने अपनी शादी को दुनिया के सामने जाहिर नहीं होने दिया था और शादी के कुछ वक्त बाद तक इन्होंने इस राज को छुपा कर रखा दिव्या इस वक्त अपने करियर के पीक पॉइंट पर थी जहां उनकी लगभग सभी फिल्में हिट हो रही थी अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के चलते दिव्या इंडस्ट्री में जगह बना चुकी थी और सिर्फ 2 साल में उन्होंने कई अच्छी फिल्में की और कई अच्छी अे कलाकारों और डायरेक्टर के साथ काम भी किया लेकिन दिव्या ने बहुत ही कम उम्र में शादी कर ली थी और जब उनकी शादी की खबरें इंडस्ट्री में आई तो सभी लोग चौक गए क्योंकि किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि दिव्या अपने करियर के इतने हाई टाइम पर शादी
करेंगी दिव्या और साजिद की शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ था और 5 अप्रैल 1993 को रात 11:4 पर दिव्या भारती अपने घर की किचन की खिड़की से नीचे गिर गई और उनकी मौत हो गई सिर्फ 19 साल की उम्र में दिव्या भारती ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया मुंबई शहर के वरसोवा इलाके की तुलसी बिल्डिंग में दिव्या भारती रहती थी पांचवीं मंजिल पर उनके का घर था और अपने घर की खिड़की से गिर करर उन्होंने दम तोड़ दिया अचानक से उनकी मौत की खबर सुनकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री सखते में आ गई किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि सिर्फ 19 साल की उम्र में दिव्य भारतीय इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं हालांकि उनकी मौत पर कई तरह के कयास लगाए गए किसी ने बोला कि यह सुसाइड था किसी ने इसे साजिश बताया तो किसी ने एक्सीडेंट लेकिन आखिर में इसे एक हादसा माना गया और सिर्फ 19 साल की चुलबुली खूबसूरत और टैलेंटेड अदाकारा दिव्य भारती इस दुनिया को छोड़कर चली गई दिव्य भारती के जाने के बाद कुछ फिल्में ऐसी भी रही जिन्हें फिर नए सिरे से बनाया गया रंग और शतरंज उन की दो ऐसी फिल्में थी जो दिव्य भारती पूरी करके गई थी और उनके जाने के बाद ये
फिल्में रिलीज हुई थी और कुछ फिल्में ऐसी थी जिसमें उन्होंने आधी शूटिंग की थी या फिर जिन्हें उन्होंने सिर्फ साइन किया था वो दूसरी अदाकारा के साथ पूरी की गई अनिल कपूर की फिल्म लाडला लगभग 80 प्र पूरी हो चुकी थी जिसमें श्रीदेवी वाला रोल पहले दिव्या भारती ने किया था लेकिन दिव्या के जाने के बाद इस रोल को श्रीदेवी के पास ले जाया गया और श्रीदेवी के साथ यह फिल्म रिलीज हुई और भी कई फिल्मों में दिव्या की जगह दूसरी हीरोइनों को लेकर काम किया गया जैसे कि मोहरा विजयपथ आंदोलन तेलगु फिल्मों में भी ऐसा ही रहा उनकी जगह दूसरी हीरोइनों को लेकर वो
फिल्में पूरी की गई दिव्या भारती ने बहुत कम समय में और छोटी उम्र में वो मुकाम हासिल कर लिया था जो अच्छे-अच्छे कलाकार नहीं कर पाते हैं दिव्य भारती ना सिर्फ खूबसूरत थी बल्कि टैलेंटेड और अपने हर रोल पर खरी उतरती थी ईरान में अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी के अलावा दिव्य भारती के पोट्रेट्स भी देखने को मिलते हैं और इन्हें ईरान में ब्यूटी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है दिव्य भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री थी जिनमें जाने के बाद इंडस्ट्री में एक अजीब सी खामोशी छा गई थी भारतीय सिनेमा भी दिव्य भारती को और उनके छोटे से लेकिन प्रभावशाली फिल्मी करियर को कभी नहीं भुला पाएगा