पिछले 10 दिनों में दो वॉग, पिछले हफ्ते में एक वॉग। मैं बात कर रहा हूं कैंसर से जूझ रही दीपिका कक्कड़ की। और इसी वजह से यह बातें भी सामने आने लगी कि क्या दीपिका कक्कड़ की बीमारी के चलते अब YouTube चैनल को बंद कर रही हैं।
पहली बात तो यह कि यह मामला जो है बंद करने का आता ही नहीं है। जब आपके बहुत सारे वीडियोस YouTube पर ऑलरेडी हैं तो उनसे व्यूज तो आते ही रहेंगे। हां ये हो सकता है कि क्या वो एक ब्रेक ले रही हैं। इस पूरे मामले का सच क्या है? क्या वाकई में ही दीपिका अब YouTube चैनल पर आपको नजर नहीं आने वाले अपने।
काफी लंबे टाइम से वह बीमारी से जूझ रही हैं। बहुत बड़ी सर्जरी हुई। उसके बाद फिर थोड़े दिन पहले फिर से दो सिस्ट निकल कर आ गए। लेकिन अब शोएब ने इस पूरे मामले पर सच बता दिया है। अफवाहों पर शोएब इब्राहिम बोले हैं। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टेलीविजन के लोकप्रिय कपल हैं। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। की वजह से दीपिका की लाइफ में एक ब्रेक आ गया लेकिन वह रुकी नहीं है। इस बीच यह अफवाह सामने आई कि दीपिका और शोएब अपना YouTube चैनल बंद कर रहे हैं। तो टेंशन मत लीजिए। दीपिका और शोएब का YouTube चैनल बंद नहीं होगा। लेटेस्ट वॉग में उन्होंने इसका खुलासा कर दिया है। शोएब ने कहा कि हम दीपिका के इलाज में बिजी हैं। इसलिए वॉगिंग कम हो पा रही है।
लेकिन हम चैनल बंद नहीं कर रहे हैं। और यह वाकई में सही भी बात है। जब वो बीमार हैं और हॉस्पिटल्स के चक्कर काटे जा रहे हैं तो वॉग बनाने का टाइम कहां आएगा? शोएब ने कहा कि भले ही हम एक हफ्ते और 10 दिन में दो वॉग डाल पाए हैं, लेकिन चैनल बंद नहीं करेंगे। कपल्स ने फैंस से किसी भी तरीके की अफवाह पर भरोसा ना करने के लिए कहा है।
फिलहाल बीमारी से परेशान है दीपिका कक्कड़ लेकिन उनका YouTube चैनल बंद नहीं हो रहा है। यह बात साफ है। जिस तरीके से ये चीजें सामने आई हैं वो गलत अफवाएं हैं और शोएब इब्राहिम ने इन अफवाहों पर अब ब्रेक लगा दिया। वैसे आपको नॉर्मली भी बता देता हूं।
YouTube चैनल पर उनके बहुत सारे वीडियोस जो हैं वह पड़े हुए हैं और लोग उनको देखते हैं बार-बार देखते हैं। कई फैन ऐसे भी होते हैं जो रिपीट मोड पे देखते रहते हैं। और ऐसे में अगर एक छोटा सा ब्रेक भी आ जाए तो कोई खास फर्क नहीं पड़ना है। तो यहां पर यह बात साफ हो गई है कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपने YouTube चैनल को बंद नहीं कर रहे हैं। हां, एक ब्रेक जरूर लगा है।