बंगाल इलेक्शंस में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हुई। यह जीत ऐतिहासिक इसलिए है क्योंकि सालों से ममता बनर्जी का राज था बंगाल पर और इतने सालों बाद सरकार बदली है तो ऐतिहासिक तो होनी ही है जीत। इस जीत से कुछ लोग खुश भी है, कुछ लोग नाखुश भी है। जो खुश है उनमें से एक है फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री जिन्होंने कश्मीर फाइल्स नाम की फिल्म बनाई थी और उन्होंने बंगाल फाइल्स भी बनाई। जिस वक्त विवेक रंजन अग्निहोत्री बंगाल फाइल्स बना रहे थे तब उन्हें बंगाल में शूट करने से लेकर फिल्म के इवेंट्स को लेकर काफी प्रॉब्लम आई। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कल की ऐतिहासिक जीत के बाद अब ममता बनर्जी और उनकी सरकार को कॉल आउट करते हुए कहा है कि इस सरकार ने हमें बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया।
मैं जब फिल्म बना रहा था तो मेरे फिल्म के इवेंट्स भी नहीं करने दिए। मेरा ट्रेलर ल्च था। उस इवेंट को बीच में ही रुकवा दिया गया। हमारे खिलाफ एफआईआर की गई। मेरे लोगों को पीटा गया। उन्हें अरेस्ट किया गया बेवजह। पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी यह वीडियो आपके लिए है। हमारी फिल्म द बंगाल फाइल्स पूरे विश्व में रिलीज होने वाली है। लेकिन सबका ऐसा मानना है कि शायद पश्चिम बंगाल में इसे बैन कर दिया जाएगा। मुझे थिएटर्स वाले बता रहे हैं कि अगर बैन नहीं भी हुई तो उनके ऊपर इतना पॉलिटिकल प्रेशर है कि इसे दिखाने की उनको बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी और इसलिए वो दिखाने से डरते हैं और इसी डर से उन्होंने 16 अगस्त को हमारा ट्रेलर भी नहीं दिखाया था और जब हमने उसे एक प्राइवेट होटल में दिखाने की कोशिश की तो आपकी पुलिस ने आके उसे किसी कारणवश रोक दिया। आपके पार्टी के वर्कर्स भी लगातार इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं और उन्होंने हम पर कई एफआईआर्स भी फाइल की हुई है जिनके पीछे कोई बुनियाद नहीं है।
मेरी फिल्म कश्मीर फाइल को बैन किया गया और बाद में जब बंगाल फाइल्स भी आई तो उसे भी बंगाल में नहीं रिलीज होने दिया इस सरकार ने। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ममता की सरकार जाने पर खुशी जाहिर की है और उन्होंने कहा है कि बहुत अच्छे लोग अब बंगाल में आए हैं। बहुत अच्छी पार्टी अब बंगाल में आई है और अब बंगाल का रूप जो है वो बदलेगा।
कुछ इस तरह से विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी खुशी जाहिर की है। वहीं दूसरी तरफ चर्चा बहुत जोरों पर यह चल रही है कि आखिर ऐसा क्या पासा फेंका बीजेपी ने जो गवर्नमेंट चल रही थी उसे पलट कर रख दिया। जहां तक बात की जाए बीजेपी की, तो बंगाल में उन्होंने कुछ हार्ड कोर कैंपेनिंग भी नहीं की।