Cli

आमना शरीफ ने मांगा पति से तलाक? 13 साल बाद टूट रही शादी ? ‘कशिश’ की जिंदगी में आई मुश्किल !

Hindi Post

पति से अलग हो रही है आमना शरीफ। क्या 13 साल बाद टूटेगा फेमस टीवी एक्ट्रेस का रिश्ता? तलाक की खबरों पर आमना ने तोड़ी चुप्पी। तो कशिश का जवाब सुन हैरान हुए फैंस। 43 की उम्र में टूटेगा हसीना का घर। एक्ट्रेस की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर मची हलचल। जी हां, फेमस एक्ट्रेस आमना शरीफ को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

दरअसल आमना की शादी टूटने की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 13 साल पुराने रिश्ते को लेकर उठ रहे सवाल हर किसी को हैरान कर रही हैं। फैंस के बीच यह चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या सच में उनका रिश्ता खत्म होने की कगार पर है। इन्हीं खबरों की वजह से आमना एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर यह पूरा मामला क्या है? तो चलिए आपको विस्तार से बताते हैं। टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस आमना शरीफ जिन्होंने कशिश का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई। इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर लगातार यह खबरें सामने आ रही हैं कि आमना शरीफ अपने पति से अलग होने वाली है। ऐसे में फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या सच में 13 साल पुरानी शादी अब टूटने जा रही है? तो इन सवालों पर खुद आमना ने अब चुप्पी तोड़ी है। दरअसल पिछले कुछ समय से आमना शरीफ और उनके पति के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थी। कहा जा रहा था कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और जल्द ही तलाक हो सकता है। हाल ही में आमना शरीफ एक फैशन शो में रैंप वोक करती नजर आई। इसी दौरान उनसे उनके मैरिड लाइफ को लेकर सीधे सवाल पूछे गए। ऐसे में सभी को इंतजार था कि आखिर आमना इन सवालों का क्या जवाब देगी।

तो वहीं आमना ने कहा रैंप फॉग करना अच्छा लगा। यह मेरे लिए बेहद खास रहा क्योंकि मेरे हस्बैंड अमित कपूर और 10 साल का बेटा मुझे चेयर कर रहा था। यह पहली बार था जब मेरा बेटा मुझे ऐसे देख रहा था और मुझे कभी स्क्रीन पर नहीं देखता है क्योंकि मैं उसे इसलिए दूर रखती हूं। शादी टूटने की खबरों पर आमना ने बेहद शांत अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं। यह मेरी प्रोफेशनल दुनिया है और मुझे अपनी फैमिली को इसमें घसीटने की जरूरत नहीं है। मैं नो ड्रामा वाली इंसान हूं और किसी से वैलिडेशन की भूख ही नहीं।

उनके इस जवाब ने काफी कुछ साफ भी किया और कुछ बातें और भी उलझा दी। क्योंकि उन्होंने सीधे तौर पर ना तो तलाक की खबरों को कंफर्म किया और ना ही पूरी तरह से खारिज किया। आपको बता दें कि आमना शरीफ ने साल 2013 में फिल्म मेकर अमित कपूर से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम आरन है। शादी के बाद आमना ने अपने करियर से थोड़ा ब्रेक लिया था लेकिन अब वह धीरे-धीरे वापसी कर रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आमना शरीफ कहीं तो होगा और कसौटी जिंदगी की टू जैसे पॉपुलर शोज़ का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग आज भी फैंस के बीच उतनी ही पसंद की जाती है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *