[संगीत] 90 के दशक का बॉलीवुड एक अभिनेता अपनी बेजोड़ एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया करता था वह अभिनेता दीपक तिजोरी थे मगर क्या आपको पता है कि महेश भट्ट के गंदे खेल ने कैसे दीपक तिजोरी का बना बनाया करियर तबाह कर दिया था रही सही कसर उनकी बीवी ने पूरी कर दी आइए आज हम आपको दीपक तिजोरी की बर्बादी की कहानी सुनाते हैं यकीनन यह सच जानकर आपको भी अफसोस होगा 90 के हिंदी सिनेमा में दीपक तिजोरी का एक अलग ही रुतबा हुआ करता था हीरो का सच्चा दोस्त अगर दिखेगा तो वह दीपक तिजोरी ही होंगे मगर क्या दीपक तिजोरी बॉलीवुड में साइड एक्टर बनने आए थे नहीं वह तो हीरो बनने वाले थे मगर डायरेक्टर महेश भट्ट ने उनके साथ इतना गंदा खेल खेला कि वह सारी जिंदगी साइड एक्टर बने रह गए यह रोचक किस्सा सुनाने से पहले आपको यह बताते हैं कि दीपक तो एक वकील थे फिर वह हिंदी सिनेमा में कैसे पहुंच गए 28 अगस्त 1961 6 के दिन बंबई के एक साधारण से परिवार में पैदा हुए थे दीपक तिजोरी मां अच्छी डांसर और एक रेडियो कलाकार हुआ करती थी वह चाहती थी कि उनका कम से कम एक बेटा अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़े मगर पिता हकीकत जानते थे उन्होंने पहले ही बेटे को कह दिया था कि पहले पढ़ाई पूरी कर लो उसके बाद आगे की सोचना हालांकि दीपक तिजोरी को शुरुआत में एक्टिंग का शौक नहीं था वह तो नर्सी मुंजी कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन कर रहे थे कॉलेज में कुछ नाटकों को देखकर और उसमें भाग लेकर इन्हें एक्टिंग का चस्का लग गया और फिर इन्होंने थिएटर ग्रुप्स भी जवाइन कर लिए थिएटर में उनके साथ आमिर खान आशुतोष गोवारीकर और पारिश रावल जैसे दिग्गज अभिनेता भी हुआ करते थे इन्हें ही देख देख देखकर दीपक तिजोरी ने एक्टिंग सीखी थी लेकिन वह एक बात समझ गए थे कि अगर फिल्मों में फ्लॉप हुए तो घर चलाने के लिए कुछ ना कुछ तो करना होगा
इसी वजह से वकालत की पढ़ाई करके वकील भी बन गए थिएटर के साथ-साथ खर्च चलाने के लिए कभी सी रॉक होटल में नौकरी की तो कभी सिने प्लेट्स मैगजीन के लिए भी काम किया मैगजीन में काम करते-करते थोड़ी बहुत पहचान हो गई और फिर मॉडलिंग के ऑफर्स भी आने लगे मगर मन में था कि एक्टर बनना है तो अपनी फोटो खिंचवाई और डायरेक्टर प्रोड्यूसर्स के ऑफिसों के चक्कर काटने लगे मगर कोई बात ही नहीं बन रही थी धीरे-धीरे 3 साल बीत गए लेकिन कोई काम ही नहीं दे रहा था अचानक किस्मत ने दरवाजा खटखटाया 1988 में एक फिल्म बनी थी तेरा नाम मेरा नाम डायरेक्टर रमेश तलवार ने इन्हें शफी इनामदार जैसे दिग्गज अभिनेता के साथ एक रोल दे दिया इसी फिल्म से दीपक तिजोरी ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा इसके बाद इनको पर्वत के उस पार मैं तेरा दुश्मन और क्रोध जैसी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिले पर इनसे इनकी कोई खास पहचान नहीं बन पा रही थी दोस्तों यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि अगर किस्मत ने थोड़ा सा साथ दिया होता तो मैंने प्यार किया फिल्म में भाग्यश्री के हीरो सलमान खान नहीं बल्कि दीपक तिजोरी होते जी हां राजेशश्री फिल्म वाले प्रेम के किरदार के लिए ऑडिशन ले रहे थे सैकड़ों युवाओं ने ऑडिशन दिया था लेकिन जिन दो एक्टर्स को लास्ट तक चुना गया था उनमें सलमान खान और दीपक तिजोरी ही थे मगर सूरज बरजा दिया का फैसला सलमान की तरफ चला गया और दीपक तिजोरी को व किरदार मिलते मिलते रह गया अगर उस दिन किस्मत साथ दे गई होती तो आज दीपक तिजोरी की कहानी कुछ और होती वैसे उनकी किस्मत बदलने वाली फिल्म अब भी उनका इंतजार कर रही थी 1990 में महेश भट्ट की एक फिल्म आई आशिकी इस फिल्म में राहुल रॉय हीरो और उनका सबसे अच्छा दोस्त बालू दीपक तिजोरी फिल्म आते ही ब्लॉकबस्टर हो गई और इस फिल्म के गीतों ने तो धमाल मचा दिया इस फिल्म से दीपक तिजोरी का करियर रातों-रात सातवें आसमान पर पहुंच गया दीपक तिजोरी का स्टारडम उन दिनों किसी हीरो से कम नहीं हुआ करता था डायरेक्टर प्रोड्यूसर्स हीरो को बाद में फाइनल किया करते थे पर पहले हीरो के दोस्त के किरदार के लिए दीपक तिजोरी को एडवांस पेमेंट कर दिया करते थे यह बात भी बहुत कम लोगों को पता होगी कि एक फिल्म में रोल पाने के लिए अक्षय कुमार भी दीपक तिजोरी से एक्टिंग में हार गए थे जी हां 1992 में आमिर खान की एक सुपर हिट फिल्म आई थी जिसका नाम था
जो जीता वही सिकंदर इस फिल्म के लिए आमिर खान को फाइनल कर लिया गया था और सेकंड लीड एक्टर के लिए ऑडिशंस चल रहे थे अक्षय कुमार और मिलिंद सोमन भी इस किरदार को हासिल करना चाहते थे दीपक तिजोरी भी ऑडिशन देने पहुंचे डायरेक्टर मंसूर खान ने सबसे एक्टिंग करवा के देखी अक्षय कुमार और मिलिंद सोमन दोनों फेल हो गए और पास हो गए थे दीपक तिजोरी इस रोल से दीपक तिजोरी ने खूब नाम कमाया था दीपक का स्टारडम तो अक्षय कुमार ने भी देखा था 1992 में खिलाड़ी फिल्म में अक्षय कुमार के दोस्त का रोल दीपक तिजोरी को मिला था एक दिन की बात है इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के चेंबूर में चल रही थी दर्शक वहां शूटिंग देखने पहुंचे थे उन्हें जैसे ही पता लगा कि दीपक तिजोरी आने वाले हैं वहां भीड़ लग गई जैसे ही दीपक तिजोरी वहां पहुंचे वहां खड़े लोग अक्षय कुमार को छोड़कर दीपक तिजोरी को घेर कर खड़े हो गए यह नजारा दूर से अक्षय कुमार भी देख रहे थे और इसी वजह से उन्हें भी खतरा महसूस होने लगा था उड़ती उड़ती खबर तो यह भी आई थी कि इसी वजह से अक्षय कुमार ने
खिलाड़ी फिल्म का क्लाइमैक्स ही बदलवा दिया था आखिरी सीन में दीपक तिजोरी को दोस्त अक्षय की बाहों में दम तोड़ना होता है अक्षय कुमार समझ गए थे कि अगर ऐसा हुआ तो दीपक का किरदार उन पर भारी पड़ जाएगा इस वजह से उन्होंने अब्बास मस्तान से कहकर यह सीन बदलवा दिया था इसी फिल्म ने अक्षय कुमार को स्टार बनाया था फिर भी उस दौर में दीपक तिजोरी के नाम का सिक्का चला करता था आशिकी जो जीता वही स सिकंदर खिलाड़ी बादशाह अंजाम कभी हां कभी ना सड़क बेटा और गैंगस्टर जैसी कई सारी फिल्मों में इन्होंने काम किया गुलाम फिल्म का चाला और वास्तव फिल्म का इंस्पेक्टर किशोर कदम का किरदार तो लोग आज भी याद करते हैं मगर दोस्तों क्या दीपक तिजोरी साइड रोल करने के लिए ही हिंदी सिनेमा में आए थे जी नहीं वह हीरो बनने आए थे लेकिन डायरेक्टर महेश भट्ट के गंदे खेल ने उन्हें इंडस्ट्री का साइड बनाकर रख दिया दरअसल हुआ यह था कि महेश भट्ट उन दिनों आशिकी फिल्म बनाने जा रहे थे महेश भट्ट और दीपक तिजोरी की जब मुलाकात हुई तो महेश भट्ट ने इन्हें हीरो का रोल ऑफर कर दिया था दीपक तिजोरी बहुत खुश हुए थे लेकिन फिर अचानक महेश भट्ट की मुलाकात उनकी दोस्त इंदिरा रई से हुई और वह दीपक से किया हुआ वादा भूल गए और फिर इंदिरा के बेटे राहुल रॉय को इस फिल्म का हीरो बना दिया दीपक ने जब नाराजगी जताई तो महेश भट्ट बोले तुमको को हीरो के दोस्त का किरदार दे रहा हूं
उसी में खुश रहो दीपक को मजबूरी में यह किरदार करना पड़ा यह किरदार तो काफी हिट हुआ लेकिन दीपक का हीरो बनने का सपना हमेशा के लिए टूट गया महेश भट्ट के खेल ने उनको हिंदी सिनेमा का साइड हीरो बनाकर रख दिया इसके बाद तो जितनी भी फिल्में आई उन सभी फिल्मों में व हीरो के दोस्त के किरदार में ही नजर आते थे एक बार आशुतोष गोवारीकर ने दीपक तिजोरी को एक फिल्म में हीरो का किरदार दिया इस फिल्म का नाम नाम था पहला नशा लेकिन ऑडियंस दीपक को अब साइड हीरो के रूप में देखना ही पसंद करने लगी थी जिस वजह से यह फिल्म फ्लॉप हो गई मगर फिर एक दौर ऐसा भी आया जब दीपक तिजोरी पूरी तरह गुमनाम ही हो गए अजय देवगन सुनील सेठी और अक्षय कुमार का वो दौर था यह कभी मुख्य हीरो भी बन जाते तो कभी साइड हीरो बनने से भी परहेज नहीं करते कभी अक्षय और अजय की जोड़ी तो कभी अक्षय और सुनील की जोड़ी तो कभी अजय और सुनील की जोड़ी वाली कई कई सारी फिल्में आने लगी इन तीनों की वजह से अब दीपक तिजोरी के पास हीरो के दोस्त के ऑफर्स भी आने कम हो गए और फिर एक समय ऐसा भी आया जब उनके पास रोल्स आने ही बंद हो गए और वह गुमनाम हो गए दोस्तों किसी की प्रोफेशनल लाइफ अगर अच्छी नहीं चल रही हो तो उसे घर का ही सहारा होता है मगर उनकी पर्सनल लाइफ से भी उन्हें तगड़ा झटका लगा इधर उनका करियर डबा डोल चल रहा था और इधर उनकी शादीशुदा जिंदगी भी तबाह होने को थी आपको 90 के दौर की एक अभिनेत्री याद होगी कुनिका सदानंद उनकी एक बहन थी शिवानी दीपक को उनकी बहन से प्यार हो गया था दोनों ने साल 1997 में शादी भी कर ली दोनों के दो बच्चे हुए बड़ी बेटी समारा और छोटा बेटा कर्ण शिवानी फैशन डिजाइनर थी और उनका गोरे गांव में एक बड़ा फ्लैट था दीपक तिजोरी उनके साथ ही रहा करते थे मगर कुछ समय बाद दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए कहते हैं कि शिवानी ने
अपने फ्लैट में सिर्फ एक कमरा दीपक को दिया था इसके अलावा वह और कहीं आ जा नहीं सकते थे इतना ही नहीं नौकरों को खास आदेश था कि ना तो उन्हें कोई खाना देगा और ना ही उनके कमरे की कोई साफ सफाई करेगा जिस वजह से दीपक काफी ज्यादा परेशान रहते थे फिर बाद में खबर यह भी आई कि इन्हें इनकी पत्नी ने घर से ही निकाल दिया और फिर अभिनेता सड़क पर आ गया वह कभी अपने मां-बाप के घर रहा करते तो कभी अपने किसी दोस्त के घर किराए पर रहा करते दीपक ने एक बार फिर परेशानियों से ऊपर उठने की कोशिश की थी जब उन्होंने फिल्म डायरेक्शन में हाथ आजमाया मगर यहां भी उनकी किस्मत दगा दे गई टॉम डिकर हैरी फॉक्स और खामोशी खौफ की एक रात जैसी फिल्मों का डायरेक्शन दीपक तिजोरी ने किया मगर सारी ही फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो गई और दीपक बुरी तरह तबाह हो गए इन दिनों दीपक तिजोरी मुंबई में ही रहते हैं और वेब सीरीज में छोटे-मोटे रोल करके जैसे-तैसे अपना गुजारा कर रहे हैं दोस्तों पुरानी फिल्मों में दीपक तिजोरी की अदाकारी आपको कैसी लगती थी उनकी कोई फिल्म या कोई संवाद अगर आपको याद हो तो हमें कमेंट्स में जरूर बताइएगा साथ ही साथ वीडियो को लाइक करिएगा ताकि हमारा हौसला बढ़े और हम आपके लिए ढेर सारी अनसुनी कहानियां इसी तरह लाते रहे