Cli

इस मशहूर एक्ट्रेस को फीस के बदले मिलती थी जमीन और गहने, नाम जानकर चौंक जाएंगे।

Uncategorized

आज के जमाने में एक्टर एक्ट्रेस को फिल्म डायरेक्टर से कार, घर, गिफ्ट मिलना आम बात है लेकिन क्या आपको बता है गुजरे दौर में एक एक्ट्रेस थी जिन्हे फीस के बदले जमीन या गहने मिलते थे।

ये एक्ट्रेस और कोई नही शर्मिला टैगोर है। जी हा करोड़ो अरबों की मालकिन ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

शर्मिला टैगोर कहती हैं, ‘मैंने काफी कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। हालांकि, तब फीस उतनी शानदार नहीं थी जितनी अभी है, लेकिन तब चीजों की कीमत भी इतनी अधिक नहीं थी।’ अपनी पहली फीस के बारे में बताते हुए शर्मिला जी ने कहा, ‘मेरे पिता पैसों में कोई दिलचस्‍पी नहीं रखते थे, लेकिन सत्‍यजीत रे ने जोर दिया था। उन्‍होंने फिर भी तब मुझे एक साड़ी दी, एक घड़ी दी और 5,000 रुपये दिये।

शर्मिला टैगोर याद करते हुए बताती हैं कि उन्हें शक्‍त‍ि आनंद की दो फिल्मों के लिए 25-25 हजार रुपये मिलने थे, लेकिन डायरेक्‍टर ने उन्हें तब दूसरी फिल्म के लिए फीस के बदले एक जमीन खरीदकर देने की पेशकश की। दिग्‍गज एक्‍ट्रेस ने कहा, ‘उन्‍होंने मुझसे कहा कि तुम्हें पैसे देने के बजाय क्‍यों ना मैं तुम्हें थोड़ी जमीन दे दूं, जो विले पार्ले है। मैंने कहा इस पर कहा कि क्या आप पागल हो? क्या मैं इस दलदल में आकर रहने वाली हूं? यह 1963 की बात है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *