रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के दोनों ही पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है। लेकिन यह भी सच है कि धुरंधर का पार्ट वन जब रिलीज होने वाला था तब फिल्म के मेकर्स ही इस फिल्म को लेकर श्योर नहीं थे कि यह फिल्म चलेगी या नहीं चलेगी।
रिपोर्ट्स यह भी आई थी कि Jio जो इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे उन्होंने तो इस फिल्म के एंड होते-होते फिल्म से हाथ ही खींच लिए थे। आदित्य धर और रणवीर सिंह ने अपना पैसा लगाकर फिल्म को कंप्लीट किया। और तो और मेकर्स को यह भी डाउट था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जो फिल्म की कॉस्टिंग है वो ही रिकवर नहीं कर पाएगी। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज़ से पहले ही फिल्म का सौदा oटीt प्लेटफार्म Netflix के साथ किया गया।
वरना अगर फिल्म को लेकर श्योरिटी होती तो इस फिल्म का सौदा कभी ओटीटी पर Netflix के साथ नहीं होता बल्कि खुद प्रोड्यूसर्स Jio सिनेमा यानी कि अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए ही रखते। लेकिन धुरंधर वन के लिए मेकर्स ही डाउटफुल थे। इसीलिए इस फिल्म के साथ ऐसा हुआ। लेकिन अब फिल्म की जो प्रोड्यूसर है ज्योति देश पांडे उन्होंने धुरंधर फिल्म को लेकर जो बात कही है वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
ज्योति देश पांडे के इंटरव्यू से क्लिप वायरल हो रही है जिसमें वो कहती नजर आती है कि हमने एनिमल फिल्म देखी जो कि ए ग्रेड फिल्म थी और उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। ए ग्रेड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है। इस चीज ने ही हमें धुरंधर को प्रोड्यूस करने के लिए प्रोत्साहित किया और हमें यह था कि फिल्म अगर बॉक्स ऑफिस पर 400 500 करोड़ भी कमा लेगी तो काफी होगा। हालांकि धुरंधर तो उससे भी परे निकली। सोशल मीडिया पर अब ज्योति देश पांडे की ये क्लिप वायरल हो रही है और लोग कॉल आउट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कैसे जब फिल्म हिट हो गई तो अब प्रोड्यूसर्स अपना क्रेडिट लेने आ गए।
जबकि सच्चाई तो यह है कि धुरंधर वन फिल्म को ना ढंग से प्रमोट किया गया ना फिल्म के पूरे पैसे दिए गए। Netflix से इस फिल्म की कॉस्ट की रिकवरी करने की कोशिश की गई।
हां, धुरंधर वन हिट हो गई तो उसके बाद Jio सिनेमा की टीम पूरी तरह से एक्टिव हो गई धुरंधर 2 को लेकर और अब धुरंधर 2 जो है वो Netflix पर नहीं बल्कि Jio सिनेमा 2 पर रिलीज़ होगी। यानी कि पहली फिल्म को लेकर श्योर नहीं थे धुरंधर के मेकर्स। और दूसरी बात ये कि रणबीर कपूर की एनिमल के हिट होने के बाद ही रणबीर सिंह के धुरंधर को सीरियसली लिया धुरंधर के मेकर्स