किसी की जिंदगी बाहर से कितनी शानदार क्यों ना दिखे। जरूरी नहीं वो इंसान अंदर से उतना ही खुश हो। क्रिकेट के मैदान पर अपनी फिरकी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को फंसाने वाले युजविंदर चहल ने अब अपनी जिंदगी के एक ऐसे दौर के बारे में बातचीत की जिसने उन्हें अंदर से काफी ज्यादा प्रभावित किया।
धनश्री वर्मा से तलाक के बाद एंजायटी और शराब की आदत से जूझने तक चहल ने अपने मुश्किल वक्त को लेकर कई अहम बातें शेयर की। लेकिन इस कहानी का सबसे बड़ा एंगल उनका यह मानना है कि उनकी पर्सनल लाइफ पर काफी असर पड़ा और उन्हें खुद को संभालने के लिए मदद भी लेनी पड़ी। दरअसल युजविंदर चहल ने पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के पडकास्ट में बातचीत के दौरान तलाक के बाद उनकी मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ा।
इस दौरान एंजायटी अटैक भी हुए और धीरे-धीरे शराब की आदत भी बहुत बढ़ गई। चहल के मुताबिक एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें एहसास हुआ कि अगर उन्होंने अपनी आदतों पर ध्यान नहीं दिया तो इसका सीधा असर सबसे पसंदीदा खेल यानी कि क्रिकेट पर भी पड़ सकता है। चहल ने बताया कि उन्होंने एक सेंटर में 26 दिन बिताए। उनके मुताबिक इस एक्सपीरियंस ने उन्हें अपनी इमोशन को बेहतर तरीके से समझने और जिंदगी को ज्यादा मैच्योर तरीके से देखने में मदद की। अब यहां धनश्री वर्मा से तलाक वाला एंगल काफी ज्यादा अहम हो जाता है। दोनों की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी और मार्च 2025 में उनका तलाक हो गया। इस रिश्ते के टूटने की खबर उस वक्त काफी ज्यादा लाइमलाइट में रही। सोशल मीडिया पर दोनों की पर्सनल लाइफ को लेकर तरह-तरह की बातें होती रही। हालांकि चहल ने अपनी हालिया बातचीत में धनश्री पर कोई सीधे आरोप नहीं लगाया बल्कि अपने मुश्किल दौर और उस वक्त अपनी मेंटल स्टेट के बारे में खुलकर बात की।
चहल ने यह भी बताया कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर होने वाली ऑनलाइन जो कमेंट्री थी वह उन्हें काफी ज्यादा परेशान करती थी। एक पब्लिक फिगर होने के नाते लोग उनकी जो लाइफ है उस पर राय देने लगते थे। लेकिन उस वक्त उनके लिए इन सब चीजों को संभालना आसान नहीं था। उन्होंने माना कि एंजायटी की वजह से उन्हें क्रिकेट से भी ब्रेक लेना पड़ा और उनका फोकस काफी ज्यादा खराब हुआ। लेकिन इस कहानी में एक और बड़ा मोड़ है। दरअसल चहल ने महसूस किया कि अगर शराब की आदतें इसी तरह बढ़ती रही तो उनका क्रिकेट करियर खतरे में पड़ सकता है। इसके बाद उन्होंने मदद लेने का फैसला लिया। उनका कहना है कि अब वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और अपनी जिंदगी को एक नए तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। तो धनशली से तलाक के बाद उनकी जिंदगी में क्या-क्या बदला इस पर अब उन्होंने अपनी बात सामने रखी है।
लेकिन इस पूरे मामले में जरूरी बात यह है कि उनकी कही बातों का उनका खुद का एक्सपीरियंस है और यह सोशल मीडिया की अटकलों को किस तरह से देखते हैं, यह उन्होंने बताया है। आखिरकार किसी रिश्ते का टूटना एक पर्सनल मामला होता है। लेकिन उससे उभरने का सफर इंसान के लिए एक अलग ही एक्सपीरियंस होता है।