:पत्नी को धोखा देने का आरोप। शादी का खूबसूरत रिश्ता महज 2 सालों में टूट गया। स्टार क्रिकेटर को पैनिक अटैक आने लगे। शराब की लत ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। 26 दिन एक रिहैब सेंटर में बिताए। तलाक के बाद के दुष्प्रभावों पर स्टार क्रिकेटर का दर्द छलक उठा। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की लव लाइफ किसी कहानी से कम नहीं है।
कई ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी लव लाइफ अक्सर सुर्खियों में रहती है। हालांकि, कुछ ऐसे क्रिकेटर भी हैं जो तलाक के दौर से गुजर चुके हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। आज हम ऐसे ही एक स्टार क्रिकेटर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने तलाक पर खुलकर बात की है। इतना ही नहीं, उन्होंने तलाक के बाद आए पैनिक अटैक का भी खुलासा किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जिक्र किया कि वह कई दिनों तक रिहैब सेंटर में रहे थे।दरअसल, हम टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की बात कर रहे हैं, जो अपने खेल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ
को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में इस क्रिकेटर ने अपनी एक्स-वाइफ और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के बारे में बात की। उन्होंने शेयर किया कि तलाक के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह उलट-पलट गई थी और उनका मजाकिया स्वभाव कहीं खो गया था। आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट ‘बैट एंड बॉल’ पर युजवेंद्र ने डिप्रेशन, शराब की लत और पैनिक अटैक्स के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि मार्च 2025 में हुए तलाक के बाद वह पूरी तरह मानसिक रूप से डिस्टर्ब हो गए थे। जिसकी वजह से उनका प्रोफेशनल करियर भी प्रभावित हुआ।क्रिकेटर ने यह भी शेयर किया कि तनाव और अकेलेपन के कारण उन्हें पैनिक अटैक्स और एंग्जायटी (चिंता) का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी खराब हो गई थी
कि इस दौरान उन्हें शराब की लत लग गई थी। उनकी रातों की नींद भी उड़ गई थी। चहल ने आगे बताया कि जब उन्हें यह अहसास हुआ कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो उनका क्रिकेट करियर बर्बाद हो जाएगा, तो उन्होंने खुद को संभाला और 26 दिनों तक एक रिहैब सेंटर में रहे। इस दौरान उन्होंने खुद पर काम किया। युजवेंद्र ने यह भी बताया कि इस मुश्किल समय में उनके परिवार और करीबी दोस्तों ने उनका साथ दिया
, जिससे उन्हें इस दौर से बाहर निकलने में मदद मिली। स्टार क्रिकेटर ने यह भी कहा कि वह पहले से ज्यादा खुश हैं और शराब के सेवन पर उन्होंने काबू पा लिया है।आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की मुलाकात 2020 में हुई थी। इसके बाद इस जोड़े ने दिसंबर 2020 में दिल्ली में शादी कर ली थी। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद दोनों का तलाक हो गया। उन्होंने साल 2025 में आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक के बाद युजवेंद्र चहल ने धनश्री को बतौर एलिमनी (गुजारा भत्ता) 4.75 करोड़ रुपये दिए थे।