Cli

शक्ति कपूर बन गए बेटी की लव स्टोरी के विलेन? इंडस्ट्री से हो चुके हैं बैन?

Uncategorized

[संगीत] बॉलीवुड में विलेन का किरदार निभाते निभाते एक्टर शक्ति कपूर की जिंदगी खुद किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। एक तरफ बेटी श्रद्धा कपूर का एक्टर फरहान अख्तर के साथ रमर्ड अफेयर इतना चर्चा में आया कि खबरें थी कि शक्ति कपूर खुद फरहान के घर बेटी को लेने पहुंच गए थे। दूसरी तरफ साल 2005 में एक स्टिंग ऑपरेशन ने उनके करियर को ऐसा झटका दिया कि इंडस्ट्री ने उन्हें बैन कर दिया और फिर उनकी अपनी लव स्टोरी जहां उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा था कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं लेकिन मैं चाहता हूं कि तुम हाउसवाइफ बनो। तो आज शक्ति कपूर के 74वें जन्मदिन पर खोलते हैं उनकी जिंदगी के वो पन्ने जिनमें प्यार भी है, विवाद भी है और बॉलीवुड का भरपूर मसाला भी। तो सबसे पहले बात उस किस्से की करते हैं जिसने एक वक्त पर शक्ति कपूर को बतौर पिता सुर्खियों में ला दिया था।

साल 2016 के आसपास श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर के रमर रिलेशनशिप की खबरें खूब उड़ी थी। दोनों ने फिल्म रॉक ऑन टू में साथ काम किया था। और इसी दौरान दोनों की नजदीकियों की खबरें मीडिया में आई थी। इसके बाद ऐसी रिपोर्ट्स भी आई कि श्रद्धा खुद से उम्र में बड़े फरहान के साथ उन्हीं के घर पर रह रही हैं। और फिर कहानी में हुई बॉलीवुड स्टाइल एंट्री। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शक्ति कपूर अपनी बेटी को फरहान के घर से वापस लाने के लिए वहां पहुंच गए थे। यहां तक कहा गया कि उन्होंने श्रद्धा को वहां से वापस आने के लिए मजबूर किया। सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट मीडिया में यह खबर इतनी वायरल हुई थी कि हर तरफ एक ही सवाल था। क्या सच में शक्ति कपूर अपनी बेटी को फरहान के घर से खींच कर ले आए? क्या शक्ति कपूर अपनी ही बेटी की लव स्टोरी के विलेन बन गए? लेकिन ठहरी, इस कहानी [संगीत] की दूसरी साइड भी है। शक्ति कपूर ने इन खबरों को साफ तौर पर खारिज किया था, और इन्हें पूरी तरह बकवास बताया था। श्रद्धा कपूर ने भी बाद में कहा था कि उनके और फरहान के लिविन में रहने को लेकर चल रही खबरें सच नहीं थी

और यह सभी अफवाहें हद से आगे निकल गई थी। लेकिन शक्ति कपूर की जिंदगी में एक और विवाद था जो सिर्फ गॉसिप नहीं था बल्कि पूरे बॉलीवुड में हंगामा मचाने का काम कर गया था। 2005 का कास्टिंग काउच विवाद। एक टीवी चैनल ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया। एक महिला रिपोर्टर ने खुद को बॉलीवुड में काम पाने की कोशिश कर रही लड़की के तौर पर पेश किया और शक्ति कपूर से मुलाकात की। इसके बाद जो वीडियो सामने आया उसने फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी। वीडियो में शक्ति कपूर उस महिला से फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के बदले आपत्तिजनक तरह की मांग करते नजर आए। इस स्टिंग [संगीत] ऑपरेशन के बाद उन पर कास्टिंग काउच से जुड़े गंभीर आरोप लगे और बॉलीवुड में जबरदस्त विवाद खड़ा हो गया। शक्ति कपूर ने हालांकि इन आरोपों को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें फंसाया गया है

और वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। लेकिन मामला इतना बढ़ गया था कि फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने शक्ति कपूर पर बैन लगा दिया। लोग अक्सर कहते हैं कि शक्ति कपूर को बॉलीवुड से कई साल के लिए बैन कर दिया गया था। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा नहीं था। उनका बैन करीब एक हफ्ते तक ही चला। एक हफ्ते के अंदर ही गिल्ड ने उनके बैन को हटा दिया था। यानी विवाद बहुत बड़ा था। बदनामी भी हुई। लेकिन बैन लंबे समय तक नहीं चला। लेकिन अगर शक्ति कपूर की कहानी को सिर्फ विवादों से देखा जाए तो उनके असली करियर के साथ यह नाइंसाफी होगी। क्योंकि हिंदी सिनेमा में उन्होंने जो काम किया है वो अपने आप में लंबा और एक शानदार सफर है। [संगीत] शुरुआत में वो विलेन और नेगेटिव किरदारों के लिए पहचाने गए। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने कॉमेडी में भी ऐसा हाथ आजमाया कि लोग उनके किरदारों के डायलॉग तक याद रखने लगे। खासकर राजा बाबू में नंदू का किरदार तो इतना पसंद किया गया कि उन्हें इसके लिए फिल्मफेयर का बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड भी मिला। यानी [संगीत] जिस स्टार को लोग विलेन के तौर पर जाना करते थे। वही बाद में कॉमेडी के सबसे यादगार चेहरों में शामिल [संगीत] हो गया।

और अब आती है शक्ति कपूर की लव स्टोरी। जिस एक्टर की बेटी की लव लाइफ पर मीडिया में इतनी बातें हुई, उसकी खुद की प्रेम कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। शक्ति कपूर की मुलाकात शिवांगी कोल्हापुरी से एक फिल्म के सेट पर हुई थी। शिवांगी उस वक्त बेहद कम उम्र की थी और वो मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन भी हैं। दोनों में प्यार हुआ लेकिन दोनों के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ [संगीत] थे। एक तरफ शक्ति पंजाबी परिवार से थी और दूसरी तरफ शिवांगी का परिवार मराठी था। इसके अलावा शक्ति कपूर की फिल्मों में विलेन वाली इमेज भी शिवांगी के परिवार को पसंद नहीं थी। हालात यहां तक पहुंच गए थे कि रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवांगी के घर वालों ने उन्हें घर में रोकने की कोशिश की। लेकिन प्यार के आगे परिवार की नाराजगी भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। दोनों ने 1982 में कोर्ट मैरिज कर ली। शिवांगी उस वक्त करीब 18 साल की थी। बाद में उनके बेटे सिद्धार्थ के जन्म के बाद दोनों परिवारों के बीच रिश्ते सुधरने लगे। लेकिन इस शादी में भी एक ऐसा ट्विस्ट था, जिसके बारे में शक्ति कपूर ने खुद खुलासा किया

। उन्हें एक हाउसवाइफ चाहिए थी। शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शिवांगी को शादी के बाद एक्टिंग और सिंगिंग करियर छोड़ने के लिए उन्होंने मनाया था। उन्होंने खुद बताया कि उन्होंने शिवांगी से इसके लिए माफी मांगी थी और उनसे कहा था कि वह उनसे शादी करना चाहते हैं और उन्हें हाउसवाइफ के रूप में देखना चाहते हैं। शिवांगी ने भी प्यार में शक्ति के लिए आखिरकार अपना करियर छोड़ दिया था। दोनों की शादी को अब चार दशक से ज्यादा का समय हो चुका है और दोनों के दो बच्चे हैं सिद्धार्थ कपूर और श्रद्धा कपूर। तो शक्ति कपूर की जिंदगी को अगर एक लाइन में समझना हो तो यह कहानी है एक तरफ विवाद और दूसरी तरफ विरासत एक ऐसे अभिनेता की जिसने बॉलीवुड में विलिलेन बनकर एंट्री ली फिर कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीता। इंडस्ट्री [संगीत] से बैन भी हुआ, लेकिन करीब एक हफ्ते में ही वापस भी लौट गया। आज शक्ति कपूर का नाम हिंदी सिनेमा के उन चेहरों में है जिन्हें स्क्रीन पर देखते ही दर्शक पहचान लेते हैं। कभी अभी नंदू वाला कॉमेडी अंदाज, कभी खतरनाक विलन और कभी अपने ही विवादों की वजह से सुर्खियों में रहने वाला यह एक्टर शक्ति कपूर की जिंदगी सच में बॉलीवुड की किसी मसालेदार फिल्म से कम नहीं रही है। [संगीत] हाय [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *