Cli

योगी के हाथ आगे करते ही बच्चे ने तुरंत की ये हरकत, जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

Uncategorized

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आपने अक्सर बड़े सरकारी कार्यक्रमों, उद्घाटनों और जनसभाओं में देखा होगा। लेकिन प्रयागराज में एक कार्यक्रम के दौरान ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

मंच पर जाने से पहले मुख्यमंत्री छोटे बच्चे के पास पहुंचे और फिर जो बच्चे के साथ पल देखने को मिला उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

प्रयागराज में आयोजित प्रेरणा पार्क के लोकार्पण एवं प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होने पहुंचे।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद मंच पर जाने से पहले उन्होंने वहां मौजूद बच्चों और परिवारों से मुलाकात की। इसी दौरान बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। वीडियो में देखा गया कि मुख्यमंत्री पहले बच्चे के साथ खुलने मिलने की कोशिश करते हैं। उन्होंने अपने हाथ में एक रंगीन गेंद लेकर बच्चे को दिखाई जिसे देखकर बच्चा मुस्कुराने लगा और काफी खुश नजर आया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चे को झुनझुना भी दिया। झुनझुना देखकर बच्चा और अधिक उत्साहित दिखाई दिया।

कुछ देर बाद मुख्यमंत्री ने बच्चे को गोद में उठा लिया और उसके साथ खेलते नजर आए। वीडियो [गला साफ़ करने की आवाज़] में दोनों के बीच एक आत्मीय और स्नेहपूर्ण फल दिखाई देता है। मुख्यमंत्री ने बच्चे के माथे पर तिलक लगाया और उसे गले में माला भी पहनाई। बच्चा भी लगातार मुख्यमंत्री की ओर देखता रहा और काफी सहज तथा प्रसन्न दिखाई दिया।

वहां मौजूद लोगों ने भी इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। कार्यक्रम के दौरान अन्य प्राशन संस्कार की रस्म भी निभाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चे को अपने हाथों से खीर खिलाने का प्रयास किया। पहले बच्चा चम्मच की ओर देखता है और फिर खीर खा लेता है। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चे और मुख्यमंत्री के बीच का यह स्नेहपूर्ण संवाद लोगों को काफी पसंद आया। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सख्त फैसले लेने वाले प्रशासक के रूप में देखा जाता है तो दूसरी तरफ प्रयागराज में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने उनके व्यक्तित्व का एक अलग ही पहलू सामने ला दिया। मंच पर जाने से पहले योगी आदित्यनाथ छोटे बच्चे के साथ इतने सहज और स्नेहपूर्ण अंदाज में नजर आए कि वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

एक यूजर ने लिखा बच्चों के साथ ऐसे पल किसी भी नेता का मानवीय पक्ष दिखाते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा बच्चे की मासूम मुस्कान ने पूरा माहौल खुशनुमा बना दिया। कई लोगों ने बच्चे और मुख्यमंत्री के बीच किए सहज बातचीत को दिल छू लेने वाला बताया। प्रयागराज में प्रेरणा पार्क के लोकार्पण और प्रतिमाओं के अनावरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के बीच यह छोटा सा पल लोगों की यादों में बस गया।

बड़े आयोजनों में अक्सर ऐसे मानवीय और भावनात्मक दृश्य कम ही देखने को मिलते हैं। लेकिन इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *