Cli

तमिलनाडु की सड़कों पर क्यों उतरे हजारों कॉकरोच?विडियो वायरल।

Uncategorized

क्या आपने कभी सोचा है कि घर के कोनों और अंधेरे में छिपकर रहने वाला एक छोटा सा कीड़ा यानी कॉकरोच किसी बड़े आंदोलन का प्रतीक बन सकता है। जी हां, ऐसा ही एक अनोखा और हैरान कर देने वाला प्रदर्शन देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ए एनआई की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि तमिलनाडु के मदुरई और कोयंबटूर में पिछले रविवार को हजारों युवा चेहरे पर कॉकरोच का मुखौटा लगाकर और हाथों में कॉकरोच के पोस्टर लेकर सड़कों पर उतर आए। इस अनोखे और क्रिएटिव प्रदर्शन ने पूरी सरकार और देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सुरक्षा के लिहाज से पूरे रास्ते भारी पुलिस बल तैनात रहा।

लेकिन प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। आइए अब आपको विस्तार से बताते हैं कि यह पूरा मामला क्या है? इसकी शुरुआत कब हुई और आखिर युवाओं ने प्रदर्शन के लिए कॉकरोच को ही क्यों चुना। अब बात करते हैं इस पूरे मामले के बैकग्राउंड की। पिछले रविवार यानी 24 मई 2026 को तमिलनाडु के दो बड़े शहरों मदुरई और कोयंबटूर में इस रैलियों का आयोजन किया गया था। इस बड़े आंदोलन को और जैसे छात्र और युवा संगठनों ने लीड किया।

अगर बात करें मदुरई की तो वहां हजारों छात्र और युवा गांधी मेमोरियल म्यूजियम के पास इकट्ठा हुए और तुमकम मैदान की ओर एक विशाल रैली निकाली। वहीं कोयंबटूर में युवाओं ने गांधीपुरम के सिद्धापुदूर से लेकर गांधीपुरम बस स्टैंड तक मार्च किया। पूरी रैली में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा युवाओं के चेहरे पर लगे कॉकरोच के मुखौटे ने। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कॉकरोच ही क्यों? दरअसल युवाओं का कहना है कि यह महज एक कीड़ा नहीं बल्कि व्यवस्था के खिलाफ एक कड़ा संदेश है। जब युवा कॉकरोच का मुखौटा पहनते हैं तो वह सरकार से कह रहे हैं कि हम वह बेरोजगार युवा हैं जिन्हें इस सिस्टम ने कॉकरोच की तरह कोने में धकेल दिया है।

अंधेरे में रखा है और पूरी तरह अनदेखा किया है। जिस तरह समाज में कॉकरोच को एक बोझ माना जाता है। आज का बेरोजगार युवा खुद को वैसा ही महसूस कर रहा है। बिना एक शब्द बोले इस एक प्रतीक ने पूरी व्यवस्था पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अब सबसे जरूरी सवाल यह है कि आखिर इन युवाओं का गुस्सा किस बात पर फूटा और इनकी मांगे क्या है? इस आंदोलन में मुख्य रूप से चार बड़ी मांगे उठाई गई है। पहली मांग रोजगार नीति।

देश में लाखों युवा हाथ में डिग्री लेकर बेरोजगार बैठे हैं। युवाओं की मांग है कि सरकार एक ठोस और पारदर्शी रोजगार नीति बनाए ताकि हर हाथ को काम मिल सके। दूसरी मांग नीट परीक्षा में गड़बड़ी। मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट में कथित अनियमताओं और धांधली ने लाखों छात्रों के भविष्य को अध में लटका दिया है। युवाओं की मांग है कि परीक्षा प्रणाली को सुधारा जाए और दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो।

तीसरी मांग पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव के बीच देश में ईंधन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे आम आदमी की कमर टूट गई है। युवा इसे कम करने की मांग कर रहे हैं। चौथी मांग शिक्षा का अधिकार। गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को भी देश के अच्छे और बड़े संस्थानों में उच्च शिक्षा का बराबर अवसर मिले। यह उनका संवैधानिक हक है। दोस्तों, सोचने वाली बात यह है कि भले ही यह प्रदर्शन तमिलनाडु के मदुरई और कोयंबटूर में हुआ हो, लेकिन इसकी जो पीड़ा है, वह पूरे हिंदुस्तान के युवा की पीड़ा है। उत्तर प्रदेश और बिहार में पेपर लीक और बेरोजगारी से युवा परेशान है।

तो दिल्ली, राजस्थान में महंगाई और शिक्षा के महंगे होते खर्च से छात्र जूझ रहे हैं। यानी कॉकरोच के मुखौटे के पीछे छिपा दर्द पूरे देश के नौजवानों का दर्द है। जब देश का युवा इस तरह से शांतिपूर्ण और क्रिएटिव तरीके से सड़कों पर आता है तो यह हमारे लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत अभिव्यक्ति है। जिससे सत्ता में बैठे लोगों को जरूर सुनना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *