अभी 4 दिन से कॉकरोच जनता पार्टी और आते ही पार्टी विवादों में गिर गई है एक और इनका ट्विटर और इंस्टा अकाउंट बंद होने पर है तो दूसरी ओर सूरत का एक युवक इनकी वजह से कलेक्टर ऑफिस पहुंच गया।
सूरत के रहने वाले युवक परेश कुमार महाले कलेक्टर ऑफिस पहुंचे, जहां उनके हाथ में एक पोस्टर था. पोस्टर के एक तरफ कॉकरोच का सिंबल बना था और दूसरी तरफ उनकी खुद की तस्वीर लगी हुई थी. उन्होंने खुद को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का समर्थक बताया.
मीडिया से बात करते हुए परेश महाले ने कहा कि कॉकरोच का सिंबल रखने के पीछे एक ही कारण है कि सरकार और व्यवस्था ने लोगों को ‘कॉकरोच’ बनने पर मजबूर कर दिया है. उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, जिससे युवा परेशान हैं. उनका आरोप है कि जब युवा सोशल मीडिया या समाज में सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो उन्हें ‘कॉकरोच’ कहकर अपमानित किया जाता।
उनका कहना है कि इस अपमानजनक शब्द का विरोध करने के लिए अब वह कलेक्टर ऑफिस पहुंचे हैं और अब वह इसी शब्द से सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि युवा महंगाई और गलत नीतियों से परेशान हैं और आने वाले समय में और लोग इस व्यवस्था के खिलाफ सामने आएंगे. बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं और उनका मानना है कि शिक्षित उम्मीदवार ही बदलाव ला सकते हैं.