जनरल मैटर ऑफ इंडिया वी डू नॉट ऑफर कमेंट्स ऑन सच। दिल्ली के स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर पूरी दुनिया की नजरें हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो लगातार वायरल है और अब पाकिस्तान से आया है एक ऐसा रिएक्शन जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। आखिर शाहबाज शरीफ सरकार ने दिल्ली के प्रोटेस्ट पर बोलने से क्यों साफ इंकार कर दिया? क्या पाकिस्तान इस बार जानबूझकर इस पूरे मामले से
दूरी बनाना चाहता है? आपको बता दें दिल्ली में प्रोटेस्ट लगातार जारी है और स्टूडेंट का यह प्रोटेस्ट लगातार हेडलाइंस में बना हुआ है। पेपर लीक और एग्जाम में गड़बड़ी को लेकर स्टूडेंट्स लगातार सड़कों पर हैं। लेकिन अब इस पूरे मामले में एक इंटरनेशनल एंगल और ज्यादा जुड़ गया है। दरअसल पाकिस्तान की शाहबाज शरीफ सरकार से जब दिल्ली में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बारे में सवाल किया गया और पूछा गया कि पुलिस एक्शन को लेकर वह किस तरह से सोचते हैं
तो इस पर पाकिस्तान ने कमेंट करने से साफ इंकार कर दिया। दरअसल पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के स्पॉक्सन ताहिर से सवाल किया गया कि दिल्ली में स्टूडेंट अब प्रोटेस्ट पर हैं और भारत सरकार उन्हें जबरदस्ती हटाना चाहती है। तो इस पर आप क्या कहेंगे? इस पर पाकिस्तान की तरफ से बेहद सीधा जवाब आया। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में स्टूडेंट प्रोटेस्ट कर रहे हैं तो यह पूरी तरह से इंडिया का इंटरनल मैटर है। पाकिस्तान ने साफ कहा कि ऐसे मामलों में हम कोई भी कमेंट नहीं करना चाहते।
अब पाकिस्तान का यह बयान इसलिए भी हेडलाइंस पे है क्योंकि दिल्ली में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर पाकिस्तानी सरकार का यह पहला रिएक्शन बताया जा रहा है। लेकिन इस बार पाकिस्तान ने कोई भी बड़ा बयान देने की बजाय इस पूरे मामले से दूरी बनाई है। अब सवाल उठता है कि आखिरकार पाकिस्तान ने ऐसा क्यों किया? क्या पाकिस्तानी सरकार किसी भी तरह की पॉलिटिकल कंट्रोवर्सी से बचना चाहती है या फिर यह मैसेज देना चाहती है कि भारत के इंटरनल मैटर में वो कोई भी कमेंट नहीं करेगी।
दूसरी तरफ दिल्ली की बात करें तो स्टूडेंट्स लगातार अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं। वहीं अब सरकार से भी स्टूडेंट्स की बातचीत स्टार्ट हो चुकी है। ऐसे में सरकार ने अब कई ठोस नए कानून बनाए हैं। अब देखना यह है कि कल क्या कुछ निकल कर सामने आता है क्योंकि कल सरकार को इस पूरे मामले पर जवाब देना है। फिलहाल पाकिस्तान के इस रिएक्शन को आप किस नजरिए से देखते हैं यह कमेंट कर जरूर बताइएगा।