Cli

सेलिना जेटली के पति के खिलाफ़ FIR, लगे संगीन आरोप।

Uncategorized

एक्ट्रेस सेलिना जेटली के पति पीटर हाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज, लगे संगीन आरोप।

बॉलीवुड में अपने बोल्ड अंदाज से छाने वाली सलीना जेटली आज फिल्मों से काफी दूर है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ फिर भी चर्चा में है। सलीना ने कुछ महीनों पहले ही अपने पति पर शारीरिक पीड़ा देने के आरोप लगाए थे।

अब इसी पर नई खबर सामने आई है जिसके अनुसार मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस के पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करली है। पुलिस ने एक्ट्रेस के पति के खिलाफ धारा 85, 115(2), 351(2) और 352 के तहत FIR दर्ज की है। बता दें कि ये एफआईआर शुक्रवार को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई। यह मौजूदा चल रही कानूनी कार्यवाही के अलावा हाग के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की शुरुआत है। उनके खिलाफ अब शारीरिक पीड़ा देने से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम, 2005 के तहत कार्यवाही चल रही है।

सेलिनाने आरोप लगाया की लगाया है कि जब वह अपने नवजात बच्चे और माता-पिता दोनों की कुछ ही महीनों के गैप में निधन के बाद काफी दुख से गुजर रही थीं, तब उन्होंने उन पर मुंबई स्थित अपने घर का मालिकाना हक अपने नाम पर करने के लिए दबाव डाला।

एक्ट्रेस ने कहा आमदनी खत्म होने के सोर्स और संपत्ति के नुकसान के बदले 50 करोड़ रुपये और अन्य राशियों के मुआवजे की मांग की है। इस मामले की पुष्टि होने के बाद ऑस्ट्रिया निवासी पीटर हाग को 12 दिसंबर, 2025 के लिए नोटिस भेजा गया।

बता दे की सेलिना और पीटर ने साल 2010 में शादी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *