Cli

सुनीता आहूजा ने बताया कृष्णा और कश्मीरा को क्यों किया माफ ?

Uncategorized

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में कृष्ण अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ अपने भावुक मिलन के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि क्यों उन्होंने कृष्णा और कश्मीरा के साथ अपने सालों पुराने विवाद को समाप्त किया।

दरअसल एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया कि वह पहले ही कृष्णा और कश्मीरा से बात कर चुकी थी। लेकिन उन्होंने शो में सरप्राइज़ एंट्री देने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि उन्हें उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा और वह उन्हें अपने बच्चों जैसा ही मानती हैं।

इतने सालों की दूरी के बाद उन्होंने मन का बोझ खत्म करने के लिए उन्हें माफ करने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने पहली बार अपने पोते-पोतियों से भी मुलाकात की जिससे वह बेहद खुश हुई। पुराने विवादों पर बात करते हुए सुनीता ने स्वीकार किया कि एक समय वह काफी नाराज थी।

खासकर उस घटना के दौरान जब कृष्णा ने द कपिल शर्मा शो के उस एपिसोड में हिस्सा नहीं लिया था जिसमें गोविंदा और सुनीता आए थे। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें ठेस पहुंची थी लेकिन अब वह सब पीछे छोड़ चुकी हैं। अब सुनीता का कहना है कि वह सिर्फ अपने परिवार को अपनाना चाहती हैं। कृष्णा कश्मीरा और उनके बच्चों को प्यार देना चाहती हैं।

उन्होंने शो पर साथ शूटिंग के अनुभव को भी बेहद खुशी भरा बताया और दोनों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। फिलहाल सुनीता आूजा के इस बयान पर आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *