कांस फेस्टिवल में हमेशा नए और अतरंगी आउटफिट के लिए चर्चा में रहे है। ऐश्वर्या राय ,दीपिका और कई बड़े सेलेब्रिटी ने कांस फेस्टिवल में अतरंगी आउटफिट पहनकर खूब चर्चा बटौरी हालांकि अब कांस ने अपने फैशन में कुछ चीज बैन की है।
कान्स ने रेड कार्पेट के लिए नए और सख्त ड्रेस कोड जारी किए हैं. अब थिएटर और रेड कार्पेट पर दूसरों के लिए परेशानी बनने वाले विशालकाय आउटफिट्स और ‘को बढ़ावा देने वाले फैशन पर रोक लगा दी गई है.
बात करें ऐश्वर्या की तो ऐश्वर्या राय ने पिछले साल जो बड़े-बड़े ट्रेल वाले नीले और सिल्वर गाउन पहने थे, वे अब बैन हैं. आयोजकों का मानना है कि ये लंबी ट्रेल रेड कार्पेट पर भीड़ बढ़ाती हैं और दूसरों के चलने में बाधा बनती हैं. अब सितारे ऐसे गाउन नहीं पहन सकेंगे जो बेवजह जगह घेरते हों.
साल 2024 में नैंसी त्यागी ने 7 लेयर वाला भारी गाउन पहनकर सबका ध्यान खींचा था. अब ऐसी ‘अटेंशन ग्रैबिंग’ स्ट्रेटेजी फेल हो जाएगी. बड़े गाउन न केवल थिएटर में बैठने में दिक्कत पैदा करते हैं, बल्कि इससे रेड कार्पेट पर वॉक करने की रफ्तार भी धीमी हो जाती है, जिससे मैनेजमेंट मुश्किल हो जाता है।
दरअसल मैआयोजकों ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि रेड कार्पेट पर सुरक्षा और सुविधा बनी रहे. भारी कपड़ों की वजह से सितारों को खुद चलने और थिएटर में बैठने में समस्या होती थी, और उनके पास खड़े अन्य मेहमान भी इससे परेशान होते थे.