Cli

अखिलेश यादव के भाई का निधन, वायरल हुआ भावुक विडियो।

Uncategorized

नौजवान इसलिए था कि बचपन से ही उसे स्वास्थ्य के प्रति, अपने हेल्थ के प्रति और वो कुछ जीवन में आगे बढ़कर के काम करना चाहता था। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव जिनकी उम्र सिर्फ 38 साल थी।

उनका अचानक लखनऊ में निधन हो गया है। प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के छोटे बेटे थे। वे अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। प्रतीक यादव को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते तड़के सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। यह बीजेपी लीडर अर्पणा यादव के पति थे।

हालांकि पिछले दिनों पति-पत्नी के बीच विवाद की भी खबरें आई थी। हालांकि मौजूदा वक्त में वह परिवार के साथ ही रह रहे थे। लेकिन कहा जा रहा है कि पारिवारिक कलह जारी थी। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और इलाज चल रहा था। आज यानी बुधवार को सुबह उन्हें हॉस्पिटल लाया गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव की यूं अचानक मौत लाखों सवाल खड़ा कर गई है। जिनके जवाब अभी मिलना बाकी हैं।

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पोस्टमार्टम हाउस से निकलने के बाद प्रतीक यादव को लेकर एक भावुक बयान दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतीक अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक था और हमेशा अपने बिजनेस में व्यस्त रहता था। उन्होंने बताया कि करीब 2 महीने पहले उनकी प्रतीक यादव से मुलाकात हुई थी। जिस दौरान उन्होंने प्रतीक को अपने काम पर ध्यान देने की सलाह दी थी। अखिलेश यादव ने प्रतीक यादव को एक बहुत अच्छा लड़का बताते हुए कहा कि वह परिवार के लिए हमेशा समर्पित रहा। बिजनेस के उतार-चढ़ाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कई बार व्यापार में नुकसान होने पर व्यक्ति मानसिक रूप से प्रभावित हो जाता है।

अखिलेश ने यादव परिवार की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार इस वक्त दुख में एक साथ खड़ा है। भविष्य की कार्रवाई के बारे में बात करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि परिवार जो भी फैसला करेगा उसी के मुताबिक कानूनी रास्ते पर आगे बढ़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी परिवार कहेगा उस पर ही आगे की प्रक्रिया और जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *