सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला एक बड़े से घंटी में न्यूड उल्टी लटक कर घंटी बजा रही है। सोशल मीडिया पर उस वीडियो के आने के बाद लोग इस वीडियो को एआई जनरेटेड वीडियो बता रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह एi जनरेटेड वीडियो नहीं बल्कि एक असली वीडियो है। इस महिला ने असल में इस घंटी पर लटक कर यह हरकत की है।
लेकिन अब आपके दिमाग में सवाल होगा कि आखिर उस महिला ने ऐसा क्यों किया और यह कौन है? चलिए इस वीडियो में आपको बताते हैं। इस लड़की का नाम फ्लोरेंटीना हॉल सिंगर है। ऑस्ट्रिया के यह कलाकार अपनी बोल्ड और अलग तरह की परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। उनकी कला में अक्सर महिलाओं के अधिकार, शरीर और पर्यावरण जैसे मुद्दे दिखाई देते हैं। इस परफॉर्मेंस में फ्लोरेंटीना एक बड़ी कांस्य घंटी के अंदर उल्टा लटकती नजर आती हैं। वह अपने शरीर की हरकतों से घंटी बजाती हैं जिससे तेज आवाज निकलती है। कलाकारों का कहना है कि यह प्रस्तुति जलवायु परिवर्तन, बाढ़ और पर्यावरण संकट को लेकर लोगों को चेतावनी देने के लिए बनाई गई है।
जैसे ही इस परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आया, इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसे कला और जागरूकता फैलाने का नया तरीका बताया। जबकि कई यूज़र्स ने इसकी आलोचना की। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि जलवायु परिवर्तन का संदेश देने के लिए नग्नता की जरूरत क्यों पड़ी?