गले में भारी हार, ना हाथों में चूड़ियां, ना माथे पर मांग टीका और ना ही शरीर पर एक भी सोने का गहना। फिर भी इस दुल्हन को सोशल मीडिया पर देखकर नजरें हटा पाना मुश्किल सा है। आखिर कौन है यह केरल की दुल्हन जिसने सदियों पुरानी ब्राइडल परंपराओं से अलग रास्ता चुना। आइए जानते हैं। केरल की कंटेंट क्रिएटर, इलस्ट्रेटर और मेकअप आर्टिस्ट हर्षा पति इन दिनों अपनी बेहद अलग और मिनिमलिस्टिक वजह से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है।
हर्षा ने नाजिम मोहम्मद से निकाह किया। लेकिन उनकी शादी की सबसे बड़ी चर्चा उनकी सादगी भरी ब्राइडल लुक रही। जहां आमतौर पर भारतीय दुल्हनें लाखों रुपए के सोने के गहनों से सजी नजर आती हैं, वहीं हर्षा ने बिना किसी गोल्ड ज्वेलरी के शादी करने का फैसला किया। हर्षा ने अपनी शादी में गहरे मरून रंग की साड़ी पहनी जिसकी सबसे खास बात थी कि उसका खूबसूरत लॉन्ग ट्रेल। शादी का यह ट्रेल उनके पूरे ब्राइडल लुक को एक रॉयल और मॉडर्न टच दे रहा था।
उन्होंने अपने लुक को पूरी तरह मिनिमल रखा। ना भारी नेकलेस, ना झुमके, ना चूड़ियां, ना कमरबंद। यहां तक कि हाथों में मेहंदी भी नहीं लगाई। उनका पूरा फोकस कपड़े की खूबसूरती, आत्मविश्वास और उनकी खूबसूरत सी मुस्कान पर थी।
हर्षा का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। कई लोगों ने इसे आज की मॉडर्न ब्राइड की नई पहचान दी हुए गोल्ड दामों को शादी से धीरे-धीरे गायब होता हुआ भी बताया।