Cli

bigboss 20 में सलमान को हुआ 100 करोड़ का घाटा?वजह जानकर होश उड़ जाएंगे।

Uncategorized

क्या कम हो रहा सलमान खान का स्टारडम? अब बिग बॉस वालों ने घटा दी भाईजान की फीस। दबंग खान को हुआ करोड़ों का नुकसान। फीस कम करने की वजह ने किया फैंस को हैरान। एक झटके से नेटवर्थ में भारी गिरावट। सलमान खान बॉलीवुड का वो सुपरस्टार जिनका नाम ही किसी फिल्म या शो को हिट करवाने के लिए काफी माना जाता है।

लेकिन अब भाईजान को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उनके फैंस को चौंका दिया है। चर्चा है कि बिग बॉस 20 के लिए सलमान खान की फीस में भारी कटौती की गई है। इस बार उन्हें बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है और उनकी फीस कम करने की जो वजह सामने आई है वो और भी ज्यादा हैरान कर देने वाली है। जैसा कि सभी जानते हैं सलमान खान पिछले कई सालों से बिग बॉस का चेहरा बने हुए हैं। साल 2006 में शुरू हुए इस रियलिटी शो को सलमान ने 2010 में बिग बॉस 4 से होस्ट करना शुरू किया था। तब से लेकर अब तक शो और सलमान का रिश्ता इतना मजबूत हो चुका है कि फैंस के लिए बिग बॉस और भाईजान को अलग-अलग देखना मुश्किल लगता है। हर सीजन के साथ उनकी फीस को लेकर भी नए-नए आंकड़े सामने आते रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 15 के लिए सलमान खान की फीस करीब ₹350 करोड़ बताई गई थी पूरे सीजन की। वहीं बिग बॉस 19 के लिए उनकी फीस करीब ₹200 करोड़ बताई गई।

और अब बिग बॉस 20 को लेकर दावा किया जा रहा है कि उनकी फीस घटकर लगभग ₹120 करोड़ रह गई है। इन आंकड़ों को देखें तो पिछली फीस के मुकाबले यह काफी भारी गिरावट है। हालांकि यहां सबसे जरूरी बात यह है कि सलमान खान ने खुद अपनी फीस को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। ना ही शो के मेकर्स या चैनल की तरफ से इस रकम की पुष्टि की गई है।

अब सवाल यह है कि अगर फीस में वाकई इतनी बड़ी कटौती हुई है तो आखिर वजह क्या हो सकती है? इंडस्ट्री सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इनमें बिग बॉस की गिरती टीआरपी, शो का बजट, सलमान की फिल्मों का हाल और बदलता मार्केट ट्रेंड्स जैसी बातें शामिल हैं।

कुछ लोग इसे सलमान के स्टारडम में गिरावट से भी जोड़कर देख रहे हैं। जबकि कुछ का मानना है यह सिर्फ मेकर्स की बिजनेस स्ट्रेटजी हो सकती है। वैसे सलमान की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिग बॉस के 20वें सीजन में भी वो पूरे स्वैग के साथ लौट चुके हैं।

उनका वही दबंग अंदाज, वही मजेदार वन लाइनर्स और कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी नोकझोंक फैंस को अब भी खूब पसंद आ रही है। तो वहीं भाईजान की फीस में वाकई करोड़ों की कटौती हुई है या फिर यह सिर्फ अफवाह है। इसका जवाब फिलहाल सलमान और शो के मेकर्स ही जानते होंगे।

फिलहाल बिग बॉस 20 लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है। लोगों को आम्रपाली और इश्वा की लड़ाई काजी का अतरंगी अंदाज गुल्लू का कॉन्फिडेंस काफी पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *