Cli

पहली बार सीढ़ी से फिसलकर मरा भारत का दुश्मन! खेल बड़ा है!

Uncategorized

हम हनुमान घनश्याम हरि राम भारत का एक दुश्मन सीढ़ियों पर चढ़ रहा था लेकिन वो अचानक फिसल गया। सीढ़ियों से फिसलने की वजह से भारत का यह दुश्मन मारा गया। हैरानी की बात देखिए कि इसी घटना से कुछ समय पहले भारत का एक दुश्मन अपना पसंदीदा खाना खा रहा था। लेकिन खाना खाने के बाद वो भी मर गया।

दरअसल पाकिस्तान में बैठे भारत के दुश्मन अजीब-अजीब मौतें मर रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर तैबा का टॉप कमांडर चौधरी मोहम्मद सरवर सीढ़ियों से फिसलने की वजह से मर गया। यह हाफिज सईद का करीबी था। कुछ लोगों का कहना है कि सीढ़ियों पर किसी ने कुछ चिकनी चीज लगा दी थी। जिसकी वजह से यह आतंकी फिसल गया। ऐसी ही अजीब मौत लश्कर तैबा के दूसरे आतंकी कारी सईद अब्दुल अजीज को मिली जो अपना पसंदीदा खाना खाने के कुछ घंटों बाद मरा मिला। इसी बीच पाकिस्तान के एक आतंकी ने पहली बार भारत का एक बड़ा राज खोल दिया है। इसने बताया है कि भारत बदला लेता है तो कैसे लेता है। भारत छोड़ता नहीं है।

पाकिस्तान के इस आतंकी ने अचानक भगवान राम, हनुमान और घनश्याम का नाम ले लिया। इसका बयान हम आपको आगे सुनवाएंगे, लेकिन पहले इसकी कहानी सुन लीजिए। दरअसल इस्लामाबाद में लश्कर तैबा से जुड़े आतंकी रिजवान हनीफ ने दावा किया है कि पिछले 3-4 सालों में उसके संगठन के 30 से भी ज्यादा लोग मारे गए हैं। इस आतंकी ने बताया है कि उसके साथी पेशावर, कराची, रावलपिंडी, रावलकोट और मुजफराबाद में मारे गए हैं। मेरे इन 30 से ज्यादा साथियों को मारने वाले अज्ञात हमलावर थे। और वो सभी के सभी भारत के एजेंट्स थे। यानी इस आतंकी ने इस्लामाबाद में खड़े होकर बताया है कि भारत ने 30 से ज्यादा आतंकी उड़ा दिए हैं। वैसे हम आपको बता दें कि भारत का इससे कुछ लेना देना नहीं है।

भारत तो पहले ही मना कर चुका है कि हम अज्ञात हमलावर नहीं हैं। लेकिन फिर भी यह आतंकी पता नहीं क्यों बोल रहा है कि भारत की खुफिया एजेंसी हमारे लोगों को मार रही है। हमारे लोगों को पीओके में चैन से जीने नहीं दे रही। भारत के एजेंट्स हमें चुन चुन कर मार रहे हैं। आतंकी रिजवान हनीफ ने धार्मिक कार्ड खेलते हुए अपने साथियों को यहां तक कह दिया कि हमें इसलिए मारा जा रहा है क्योंकि हम इस्लाम को मानते हैं। हम राम, हनुमान, घनश्याम और गाय की पूजा नहीं करते। चलिए इस आतंकी ने राम, हनुमान और घनश्याम का नाम ले तो लिया है। इसकी सारी पीड़ाएं जल्द ही खत्म होने वाली हैं। आप पहले इस आतंकी का बयान सुनिए। उसके बाद आपको बताएंगे कि इसने यह बयान क्यों दिया है? क्या भारत कोई बड़ी तैयारी में लगा है? तीन चार सालों के अंदर 30 से ज्यादा वाक्यात हो चुके हैं कि हमारे भाइयों को शहीद किया गया। किसी को पेशावर में, किसी को कराची में, किसी को पिंडी में, किसी को रावकोट में, किसी को मुजफराबाद में। जुर्म क्या है?

जुल्म सिर्फ ये है कि हम ला इलाहा इल्लल्लाह के मानने वाले हैं। हम हनुमान घनश्याम हरि राम हम गाय की बछों की पूजा करने वाले नहीं है। चलिए अब आपको बताते हैं कि राम हनुमान का नाम लेने वाले इस आतंकी को क्या डर सता रहा है। दरअसल आप जानते हैं कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के एक आतंकी ने कश्मीर में दो हिंदुओं का धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी। ऐसी घटना के बाद भारतीय सेना चुप नहीं बैठती। भारतीय सेना कुछ ना कुछ बड़ा खेल करने वाली है। सर्च ऑपरेशन में भारतीय सेना ने दो ओवर ग्राउंड वर्कर्स यानी पाकिस्तान की मदद करने वाले दो गद्दारों को दबोच लिया है। इनमें पहला है एजाज अहमद गने जिसे बारामुल्ला से पकड़ा गया है और दूसरा है तौसीफ अहमद डार जिसे पुलवामा से दबोचा गया है। इन दोनों के पास हथियार गोला बारूद सब मिले हैं। अब इन गद्दारों से जानकारियां जुटाई जा रही हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के आतंकियों को डर है कि भारत बहुत बड़ा एक्शन लेने जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तानी आतंकी पहले ही अपने साथियों को बता रहा है कि जल्द ही 72 नंबर की बस पकड़ने के लिए तैयार हो जाओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *