Cli

जीजा ने किया कचरे जैसा बर्ताव, कैं! र से हुआ एक्ट्रेस का निधन, नाम चौंका देगा।

Uncategorized

कभी स्कूल से भाग के भी पिक्चर देखी बंक करके क्लास बंक करके लोग देखिए ना मैंने हां मैं समझ रहा था जरूर जी जी जी वो हमारे स्कूल में भागना बड़ा मुश्किल था क्योंकि बोर्डिंग में थे हम लोग और केआर हाई स्कूल वहां पे कैथोलिक बोर्डिंग स्कूल है उसके हॉस्टल ही बहुत सख्त है वहां से उनके जो गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन हो रहा था वहां से भाग करके मैंने देखी थी मदर इंडिया और मदर इंडिया चौथी या पांचवी बार हमारे शहर में आई थी। लेकिन मदर इंडिया देखने का जो है वो चसका था कि मदर इंडिया देखेंगे। मदर इंडिया देखने के लिए पांच छह बच्चे हम लोग भाग गए थे। और जो गेटकीपर था.

उसको सबने जो है 50 पैसा ₹1 जो भी पॉकेट मनी का था हमने उसको दे दिया था। तो शौक बहुत था। शौक सिनेमा का ऐसा लगता था कि जैसे कि ये ये जो अंधेरे कमरे में जो चल रहा है वो खत्म ही नहीं हो। तो हम सारे लोग यह देखते थे कि कितने रील की फिल्म है। 18 रील की, 19 की, 20 की, 21 की शोले बहुत ज्यादा रील की थी।

बड़ी पिक्चर थी। हां, बड़ी पिक्चर थी। और जब कोई और फिल्म देखते थे जो सिर्फ 12 रील की होती थी तो हमारा दिल बैठ जाता था। जल्दी खत्म हो जाएगी। ये जल्दी खत्म हो जाएगी। ये अच्छा पैसे वैसे होते थे उस समय पे पिक्चर विक्चर देख लो आप। घर पे पैसे मिलते थे थे। नहीं मतलब जो जो भी देते थे वो वो हम यूज़ करते थे। सिर्फ दो चीज दो ही खर्चे थे मेरे। एक कभी-कभी कबाब खाना क्योंकि बेतिया शहर का कबाब जो है उस समय बहुत मशहूर हुआ करता था।

और दूसरा फिल्में देखना यही था। किसी से जुगाड़ करना, किसी से कर्ज लेना इन्हीं दो चीजों के लिए था। बॉलीवुड से एक ऐसी दुखद खबर सामने आई जिसने फिल्म इंडस्ट्री को अंदर तक हिला कर रख दिया। एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने अपने करियर की शुरुआत सुपरस्टार के साथ की। खूबसूरती और टैलेंट के दम पर फिल्मों में पहचान बनाई लेकिन जिंदगी ने उन्हें वो मुकाम नहीं दिया जिसकी वो हकदार रही। एक तरफ फिल्मी दुनिया में लगातार कामयाबी की तलाश थी तो जिंदगी दूसरी तरफ खूब उतार-चढ़ाव से गुजर रही थी और इनकी चर्चा खूब हुई। और आखिरकार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी ने महज 51 साल की उम्र में उनकी जिंदगी छीन ली। तो आज की इस वीडियो में हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर सिंपल कपाडिया की।

10 नवंबर 2009 का वो दिन जब सिंपल ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई थी। वो करीब 3 साल से कैंसर से जूझ रही थी। लेकिन सिंपल की कहानी सिर्फ उनकी बीमारी और मौत तक ही सीमित नहीं है। दरअसल सिंपल कपाड़िया का जन्म 15 अगस्त 1958 को हुआ था। वो मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाडिया की छोटी बहन थी। डिंपल ने फिल्म बॉबी से जबरदस्त पॉपुलैरिटी इंडस्ट्री में हासिल की थी। इसके बाद सिंपल ने भी फिल्मों में कदम रखने का फैसला किया। साल 1977 में उन्होंने फिल्म अनुरोध से बॉलीवुड में डेब्यू किया। खास बात यह थी कि इस फिल्म में उनके हीरो कोई और नहीं बल्कि उनके जीजा और उस दौर के सुपरस्टार राजेश खन्ना थे। फिल्म में विनोद मेहरा भी नजर आए थे। इसके बाद सिंपल ने कई फिल्मों में काम किया।

वो लूटमार, मनपसंद जीवनधारा जमाने को दिखाना है। दूल्हा बिकता है और प्यार के दो पल जैसी फिल्म्स का हिस्सा बनी। लेकिन उनका फिल्मी सफर उतना आसान नहीं रहा जितना बाहर से दिखाई देता है। उनकी तुलना लगातार बड़ी बहन डिंपल से की जाती थी। क्योंकि डिंपल पहले ही सुपरस्टार बन चुकी थी और सिंपल को अपनी अलग पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल करना पड़ रहा था। एक समय तो ऐसा भी आया जब फिल्मों में एक्टिंग से उनका मन उठ गया और अब आपको यहां यह भी बताते हैं कि राजेश खन्ना और सिंपल कपड़िया के बीच का एक किस्सा काफी सुर्खियों में रहा था। दरअसल सिंपल ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में राजेश खन्ना के साथ काम करने के अनुभव को अच्छा नहीं बताया था। उन्होंने कहा था कि राजेश खन्ना को समझना काफी मुश्किल था। फिल्म अनुरोध के दौरान वो नहीं थी और शूटिंग को लेकर नर्वस रहती थी। सिंपल के मुताबिक राजेश खन्ना ने उनकी कोई मदद नहीं की।

वो उनके साथ डायलॉग के रिहर्सल करने के लिए भी तैयार नहीं होते थे। उन्होंने अपने एक्सपीरियंस को याद करते हुए कहा था कि राजेश उनके साथ ऐसा बर्ताव किया करते थे जैसे वह उनके लिए कोई मायने ही ना रखते हो। सिंपल ने यह तक कहा था कि एक दिन वह सेट पर रोने के करीब पहुंच गई थी। हालात बिगड़ते देख फिल्म के डायरेक्टर शक्ति सामंत को बीच में आना पड़ा था। यानी कि जिस राजेश खन्ना को पूरी दुनिया सुपरस्टार के रूप में देखती थी, उनके साथ काम करने का अनुभव सिंपल के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। अब बात करते हैं सिंपल और उनकी बहन डिंपल के रिश्ते की। दोनों बहनों के बीच बेहद प्यार था। डिंपल की जिंदगी में जब भी मुश्किलें आई, तो सिंपल उनके साथ हमेशा खड़ी रही। जब डिंपल की शादी राजेश खन्ना से हुई और बाद में दोनों के रिश्तों में परेशानियां आने लगी तब भी सिंपल अपनी बहन के बेहद करीब रहीं। सिंपल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि डिंपल उनकी जिंदगी में सबसे ज्यादा मायने रखती हैं।

वहीं सिंपल की जिंदगी में सिर्फ बहन और करियर ही नहीं बल्कि अपना परिवार भी था। साल 1992 में उन्होंने राजेंद्र सिंह शेट्टी से शादी की। इस शादी से उनका एक बेटा हुआ जिसका नाम करन कपाड़िया है। हालांकि उनकी शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और दोनों का तलाक हो गया।

इसके बाद सिंपल ने अपने बेटे की परवरिश और अपने काम पर ध्यान दिया। लेकिन अब उनकी जिंदगी का वो मोड़ आ चुका था जिसने उनकी पूरी पहचान को बदल दिया। एक्टिंग छोड़ने के बाद सिंपल ने कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की दुनिया में कदम रखा और यहीं उन्होंने वो कामयाबी हासिल की जिसकी वो हकदार थी। उन्होंने डिंपल कपारिया के कपड़ों और लुक्स को डिजाइन करने से शुरुआत की।

धीरे-धीरे उनका काम दूसरी एक्ट्रेसेस तक भी पहुंचने लगा। उन्होंने श्रीदेवी, जूही चावला और कई दूसरे स्टार्स के लिए भी कॉस्ट्यूम को डिजाइन किया था। साल 1993 की फिल्म रुदाली के लिए उन्हें 1994 में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला था। यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी अचीवमेंट्स में से एक थी। लेकिन जिस वक्त उनका करियर दोबारा से रफ्तार पकड़ रहा था, उसी दौरान उनकी जिंदगी में एक बड़ी मुसीबत आई। साल 2006 में उन्हें कैंसर की बीमारी का पता चला।

इस बीमारी के बावजूद उन्होंने काम करना जारी रखा लेकिन धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ती गई और आखिरकार 10 नवंबर 2009 को मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 51 साल थी। उनकी बहन डिंपल कपाड़िया आखिरी समय में उनके साथ मौजूद थी। सिंपल के जाने से डिंपल को गहरा सदमा लगा था। क्योंकि जिस बहन के साथ उन्होंने जिंदगी के इतने उतार-चढ़ाव देखे थे वो हमेशा के लिए उनसे दूर हो गई थी। आज सिंपल कपाड़िया को याद किया जाता है तो सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर नहीं बल्कि एक ऐसी महिला के रूप में भी जिसने अपनी मेहनत से कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग में अलग पहचान बनाई और नेशनल अवार्ड को हासिल किया।

हालांकि अफसोस यह है कि उनकी जिंदगी की कहानी बहुत जल्दी खत्म हो गई। एक ऐसी कलाकार जिसने पर्दे के पीछे रहकर भी बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियों को सवारा आज खुद हमारे बीच नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *