गंगोत्री से गंगासागर तक अब हर तरफ बीजेपी है। बीजेपी के पितामह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बंगाल में मोदी शाह की जोड़ी ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए पहली बार कमल खिला दिया है। इस वक्त बंगाल में दो तरह के नारे लग रहे हैं। पहला जय श्री राम और दूसरा 4 मई ममता गई। इस बार बंगाल में ममता बनर्जी के मुस्लिम वोट बैंक के हाथों से कौन जीत छीन कर ले गया वह आपको बताएंगी।
ममता को किसने हराया वह सच जानकर आप हैरान हो जाएंगे। लेकिन उससे पहले देखिए कि बांग्लादेश के हिंदुओं ने बंगाल में बीजेपी की जीत पर क्या ऐलान किया है। बांग्लादेश के हिंदुओं के एक संगठन बांग्लादेश हिंदू कमेटी ने ऐलान किया है कि ममता बनर्जी इस्लामिक कट्टरपंथियों की बड़ी समर्थक थी। उन्होंने सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए खतरनाक लोगों को पनाह दी लेकिन आखिरकार बंगाल में अत्याचार की पराजय हुई है। उम्मीद का नया सवेरा हुआ है। आप जानते ही हैं कि बांग्लादेश में हिंदुओं की क्या हालत है।
बंगाल में भी हिंदू बहुत अच्छी स्थिति में नहीं रहे। बंगाल के हिंदू जय श्री राम बोलने से डरते थे। लेकिन आज बंगाल की सड़कों पर सिर्फ राम का नाम है। जय श्री राम। जय श्री राम। आप जानते ही हैं कि बांग्लादेश में हिंदू अपनी पहचान छुपा कर रहते हैं। इसी तरह से बंगाल में भी हिंदुओं को कड़वे घूंट पीकर अपने धर्म को या तो घर में कैद करना पड़ा या सीमित तरीके से मनाना पड़ा। लेकिन बंगाल अब बदल गया है। आने वाले समय के लिए आप तैयार रहिए कि कैसे बंगाल में रहने वाले बांग्लादेशी खुद बॉर्डर कूद कर भाग जाएंगे। लेकिन अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि बंगाल में ममता बनर्जी के मजबूत मुस्लिम वोट बैंक के हाथों से जीत छीनकर कौन ले गया?
आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि ममता बनर्जी को जिताने वाला भी एम फैक्टर था और हराने वाला भी एम फैक्टर ही है। ममता बनर्जी को हर बार मुस्लिमों का पूरा समर्थन मिला। लेकिन इस बार महिलाओं ने ममता बनर्जी का लोकतांत्रिक सत्ता परिवर्तन करवा दिया। यह वह हिंदू महिलाएं हैं जिन पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए। इस बार यह हिंदू महिलाएं ममता बनर्जी की समर्थक रही उन लिबरल और
वामपंथी महिलाओं पर भारी पड़ गई जिन्हें अपने ड्राइंग रूम से कभी बंगाल की असली तस्वीर नहीं दिखी। इस बार बंगाल की आम महिलाओं ने ममता बनर्जी के मुस्लिम वोट बैंक को हरा दिया है। इस बार बंगाल के हिंदू भी ममता बनर्जी को हटाने के लिए एकजुट हो गए। बंगाल के चुनावी नतीजों ने उन लोगों के होश उड़ा दिए हैं जो मुस्लिमों को एक वोट बैंक मानकर अपनी जीत को गारंटी मानते थे। बंगाल की महिलाओं और हिंदुओं ने इस बार बीजेपी का सबसे बड़ा सपना पूरा कर दिया है।