Cli

आशा भोसले के कितने बच्चे थे, बेटा बहू क्या करते है?

Hindi Post

आशा भोसले जी का परिवार संगीत और कला की दुनिया से गहराई से जुड़ा हुआ है। उनके निधन के बाद लोगों के मन में उनके परिवार को जानने और पहचानने की ललक बढ़ गई है। इस वीडियो में हम बताएंगे कि आशा भोसले के कितने बच्चे रहे हैं और वह इस वक्त संगीत की दुनिया से किस तरह से जुड़े हुए हैं। आशा भोसले की दो शादियां हुई थी। पहले गणपतराव भोसले के साथ

और दूसरी आरडी बर्मन जिन्हें हम पंचम दा के नाम से भी जानते हैं। उनके पहले पति से तीन बच्चे रहे। दो बेटे और एक बेटी। बेटों का नाम हेमंत और आनंद जबकि बेटी का नाम वर्षा है। उन्होंने पहले तलाक से तीनों बच्चों को अकेले पाला। वहीं जब जिंदगी में फिर संगीतकार आरडी बर्मन है

जिनके साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रही। आरडी बर्मन के साथ आशा भोसले ने कई यादगार गाने बनाए। आशा के बड़े बेटे हेमंत की दूसरी पत्नी सजीदा रमा भोसले आशा ताई की बहू हैं। जबकि छोटे बेटे आनंद ने 1983 में अनुजा चित्रे से शादी की थी। हेमंत भी एक सिंगर ही थे। उन्होंने हॉलीवुड में बतौर सिंगर और कंपोजर काम भी किया है।

वहीं कई बार आशा भोसले की जिंदगी में गहरे दुख आए। गायिका के पहले बेटे हेमंत का 2015 में कैंसर की वजह से देहांत हो गया था। जबकि बेटी वर्षा 2012 में ही चल बसी। आशा भोसले की पोती जनाई भोसले बीते दिनों लाइमलाइट में खूब रही। वह आनंद भोसले की बेटी हैं। उन्होंने भारत के पहले ट्रांसजेंडर बैंड सिक्स पैक बैंड के साथ म्यूजिक वीडियो भी किया था।

वह परिवार की संगीत की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। पोते रनाई भोसले भी आनंद भोसले के ही बेटे हैं। वहीं आशा की भांजी राधा मंगेशकर भी सिंगर हैं। वो उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर की बेटी हैं। आपको बता दें कि आशा भोसले ने भले ही आर डी बर्मन से दूसरी शादी की हो लेकिन दोनों के कोई भी बच्चे नहीं थे। और आर डी बर्मन ने अपने और आर डी बर्मन ने आशा भोसले के बच्चों को ही अपनाया हुआ था। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। वीडियो को लाइक और शेयर करें। साथ ही चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *