Cli

आसाम में हुआ प्लेन क्रै!श,5 ने गवाई जान।

Uncategorized

आसाम में हुआ प्लेन हादसा,ट्रांसपोर्ट विमान में हुए 5 के निधन।असम के जोरहाट जिले में शनिवार (13 जून, 2026) को भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान लैंडिंग के समय हो गया. इस हादसे में एयरफोर्स के पांच जवान शहीद हो गए. भारतीय वायुसेना ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

यह घटना तब हुई जब 43 स्क्वाड्रन का AN-32 एयरक्राफ्ट रोवरिया क्षेत्र स्थित वायुसेना स्टेशन में लैंड कर रहा था. इस प्लेन में सामान लदा हुआ था. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि प्लेन होने के बाद दो टुकड़ों में बंट गया है और उसके बाद उसमें आग भी लग गई थी.

IAF ने बताया कि इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर खेमाराम कुमावत और अग्निवीर दानिश आलम ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में IAF मजबूती से उनके परिजनों के साथ खड़ी है.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि असम के जोरहाट में AN-32 हादसे में 5 एयर वॉरियर्स के निधन से गहरा दुख हुआ है. दुख की इस घड़ी में देश मजबूती से उनके परिजनों के साथ खड़ा है.

भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में को-पायलट की जान बच गई और वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद भारतीय वायु सेना ने इसके कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच समिति गठित करने का आदेश दिया.

असम के ऊपरी इलाके में स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एयरपोर्ट के परिसर में AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि दुर्घटना के समय विमान अरुणाचल प्रदेश से जोरहाट जा रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *