Cli

53 की उम्र में अर्जुन रामपाल ने कर दिया है सबको हैरान? किया सबसे अलग फैसला

Uncategorized

बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन रामपाल ने 53 साल की उम्र में अपनी लंबे समय से पार्टनर गैब्रियला डेमेट्रियाार्डिस के साथ शादी कर ली है। खास बात यह है कि दोनों करीब 8 साल से साथ हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और गैब्रिएला ने 21 अगस्त को गोवा के मापुसा स्थित सब रजिस्ट्रार ऑफिस में अपनी शादी रजिस्टर कराई। शादी बेहद निजी रखी गई और वहां सिर्फ करीबी लोग मौजूद थे।

दोनों ने कोई बड़ा फिल्मी तामझाम नहीं किया। अर्जुन और गैब्रिअला की लव स्टोरी 2018 के आसपास शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों ने साथ रहना शुरू किया और 2019 में उनके पहले बेटे एरिक का जन्म हुआ। फिर 2023 में दोनों दूसरी बार माता-पिता बने, और उनके बेटे अरिफ का जन्म हुआ।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि दो बच्चों के माता-पिता बनने के बाद भी दोनों ने शादी करने में जल्दबाजी नहीं की। दिसंबर 2025 में एक पॉडकास्ट के दौरान दोनों ने अपनी सगाई की बात बताई थी। और अब आखिरकार रिश्ते को कानूनी तौर पर पति-पत्नी का नाम मिल गया है।

अर्जुन की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। और दोनों की दो बेटियां हैं। 2018 में दोनों अलग हुए और 2019 में उनका तलाक हो गया था। यानी 8 साल का साथ। दो बच्चे और फिर शादी। अर्जुन और गैब्रियला ने आखिरकार अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। अर्जुन और गैब्रिएला की इस नई शुरुआत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए बीएच2 टीवी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *