गुरुद्वारे में माथा टेका, एक साथ नए सफर की शुरुआत की। अर्जुन कपूर को मिल गई है अपनी ‘साहिबा’। गुरुपर्व पर साथ में पवित्र प्रसाद बांटा। प्यारी सी मुस्कान के साथ रिश्ते का ऐलान किया। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।इन दिनों बॉलीवुड में एक नए रिश्ते की खूब चर्चा हो रही है। कभी मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अर्जुन कपूर का नाम अब एक नई हसीना के साथ जोड़ा जा रहा है।
यह हसीना कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली हैं। आपको बता दें कि गुरुपर्व के मौके पर सामने आई एक तस्वीर ने इन अफवाहों को और हवा दे दी है। दरअसल, साहिबा ने अर्जुन के साथ एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की है, जिसे देखकर फैंस के मन में सिर्फ एक ही सवाल है: क्या वाकई दोनों के बीच कुछ चल रहा है?24 नवंबर को गुरुपर्व के खास मौके पर साहिबा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में दोनों ने सिर ढका हुआ है और उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान है।
इसका मतलब है कि दोनों माथा टेकने के लिए गुरुद्वारे पहुंचे थे। लेकिन तस्वीर से ज्यादा इसके साथ लिखे कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा। साहिबा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “मैंने तो अपना आधा प्रसाद खा भी लिया है। हैप्पी गुरुपर्व।” बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स इस छोटी सी लाइन में भी दोनों की खास बॉन्डिंग तलाशने लगे। किसी ने इसे उनके रिश्ते का ‘हार्ड लॉन्च’ बताया, तो किसी ने कहा कि आखिरकार अर्जुन की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो गई है।
हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।वैसे, अर्जुन और साहिबा की नजदीकियों की चर्चा कोई नई बात नहीं है। इसकी शुरुआत इसी साल जुलाई में हुई थी, जब दोनों को लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर एक साथ देखा गया था। वे वहां भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच देखने पहुंचे थे। 19 जुलाई को खेले गए इस मैच के दौरान दोनों साथ बैठे नजर आए थे। इतना ही नहीं, उनके नीले रंग के आउटफिट्स ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा था। इसके बाद इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए और डेटिंग की अफवाहें शुरू हो गईं।वैसे इससे पहले साहिबा बाली का नाम ‘कुल्लू’ (आदित्य कुलश्रेष्ठ) के साथ भी जुड़ चुका है। लेकिन साहिबा ने साफ कर दिया था कि कुल्लू के साथ उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती और प्रोफेशनल बॉन्ड तक ही सीमित है। उन्होंने पहले भी खुद को सिंगल बताया था। ऐसे में अब अर्जुन के साथ उनकी इस तस्वीर ने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।अर्जुन कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इससे पहले वह करीब छह साल तक मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने साल 2018 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। हालांकि, 2024 में दोनों के रास्ते अलग हो गए और तब से अर्जुन की लव लाइफ लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। अब साहिबा के साथ उनकी नजदीकियों ने एक बार फिर लोगों को गपशप करने का नया मुद्दा दे दिया है।ब्यूरो रिपोर्ट, E24