Cli

8 साल बाद लौटीं अनुष्का शर्मा, इतना बदला हुलिया की पहचानना मुश्किल।

Uncategorized

अनुष्का शर्मा ने खत्म किया फिल्मों से सन्यास। 8 साल बाद स्क्रीन पर हुआ विराट की क्वीन का कमबैक। कृष्ण भक्ति में लीन रहने वाली अनुष्का ने दिखाई ग्लैमरस अदाएं। साड़ी में बिखेरा देसी चांद तो स्टाइलिश ड्रेस में दिखाई हॉटनेस। विराट की बीवी की खूबसूरती ने मचाया तहलका। जी हां, आठ सालों के बाद अनुष्का शर्मा का एक ऐसा अंदाज देखने को मिला है जिसने सभी के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है।

हमेशा कृष्ण भक्ति में लीन रहने वाली अनुष्का शर्मा अपने शांत और सिंपल लाइफस्टाइल को लेकर आए दिन चर्चाओं में बनी रहती हैं। बीते आठ सालों में अनुष्का शर्मा या तो एयरपोर्ट पर कैप्चर होती हैं या फिर क्रिकेट स्टेडियम में किंग कोहली को ट्रेयर करते हुए नजर आती हैं। लेकिन अब विराट कोहली की लेडी लव का ग्लैमरस अवतार इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। जिसमें साड़ी पहनकर माथे पर बिंदी लगाकर अनुष्का ने अपने लुक से हर किसी की धड़कनों को बढ़ा दिया है।

और 8 साल बाद अनुष्का की अदा और हॉटनेस को देख फिल्मों से सन्यास खत्म करने के साथ-साथ स्क्रीन पर वापसी की चर्चाएं भी तेजी से शुरू हो गई है। तो क्या वाकई में किंग कोहली की क्वीन ने खत्म कर दिया है अपना फिल्मों वाला सन्यास? और क्या वाकई में लंबे इंतजार के बाद अनुष्का ने किया स्क्रीन पर कमबैक? क्या है अनुष्का के इस ग्लैमरस लुक के पीछे का सच? आइए आपको बताते हैं।

सबसे पहले आठ सालों में पूरी तरह बदल चुकी अनुष्का शर्मा की खूबसूरती को देखिए। चमकता चेहरा, कातिलाना अदाएं और साड़ी में देसी चांद दिखाती एक्ट्रेस ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है और माथे पर बिंदी लगाकर एक्ट्रेस ने अपने इस लुक में चार चांद भी लगा दिए हैं। गौर करने वाली बात है कि आठ सालों के बाद अनुष्का का यह कमबैक किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि एक ऐड के लिए है। जी हां, आठ साल के इंतजार के बाद अनुष्का अपनी ग्लैमरस और कातिलाना अदाएं सिल्वर स्क्रीन पर नहीं बल्कि ज्वेलरी ऐड में दिखाती हुई नजर आई हैं। दरअसल हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक ज्वेलरी ब्रांड के ऐड में काम किया और जैसे ही इस ऐड की वीडियोस और तस्वीरें सामने आई उसे देखकर लोगों के होश उड़ गए और लोगों के रिएक्शन की बात भी आ गई है।

लोगों का कहना है कि बीते आठ सालों में अनुष्का इतनी बदल गई है कि अब उन्हें पहचानना भी काफी मुश्किल हो रहा है। तो वहीं अब सालों बाद स्क्रीन पर लौटी अनुष्का के बदले अंदाज को देखने के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर आने का भी इंतजार फैंस कर रहे हैं।

वेल वाकई में अब यह देखना खास होगा कि सालों बाद ऐड के जरिए स्क्रीन पर लौटी अनुष्का कब तक फिल्मों में भी कमबैक करती हैं और फैंस के इंतजार को खत्म करती हैं। बहरहाल जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का शर्मा को आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की फिल्मजीरो में देखा गया था। इस फिल्म के बाद विराट की बीवी ने फिल्मों से दूरी बनाकर सारा फोकस अपनी मैरिड लाइफ पर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *