Cli

तमन्ना भाटिया को लेकर फिर फिसली अनु कपूर की जुबान, कह दी चौंकाने वाली बात, मचा हड़कंप!

Uncategorized

36 की हसीना के लिए बहका 70 का एक्टर पहले बोला दूधिया बदन अब कह दिया सुहागन कुंवारी एक्ट्रेस पर फिर दिया कंट्रोवर्शियल बयान मिल्की ब्यूटी से दिक्कत नहीं तो दूधिया बदन से चिढ़ क्यों सातवें आसमान पर लोगों का गुस्सा 70 के एक्टर अनु कपूर और 36 की तमन्ना भाटिया का नाम एक बार फिर साथ-साथ लिया जा रहा है और सोशल मीडिया पर बस बन रहा है अनु कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में तमन्ना को डिफाइन करने के लिए दूधिया बदन कह दिया था।

उनका यह बयान देखते ही देखते वायरल भी हो गया और इंटरनेट पर लोगों ने एक्टर को खूब खरी-खोटी सुनाई और अब एक बार फिर अनु कपूर ने तमन्ना को लेकर कंट्रोवर्शियल बयान दे दिया है जिसके चलते यह दोनों नाम फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं।

दरअसल अनु कपूर एक बार फिर तमन्ना भाटिया को लेकर दिए अपने बयान की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा गया था कि क्या उन्हें तमन्ना भाटिया पसंद है? तो उन्होंने बिना ज्यादा सोचे उनके लिए कहा था माशा्लाह क्या दूिया बदन है। बस फिर क्या था? अनु कपूर के इस बयान पर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मच गया। लोगों ने एक्टर की लैंग्वेज और तमन्ना को लेकर किए गए कमेंट पर सवाल उठाए।

कई यूज़र्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और उनके बयान को शर्मनाक बताया। हालांकि अनु कपूर ने बाद में अपने बयान पर सफाई दी थी कि उनके शब्दों का गलत मतलब निकाला गया है। अब एक नए इंटरव्यू में अनु कपूर से दोबारा इसी मुद्दे पर बात हुई। इस बार उन्होंने अपनी बात समझाने के लिए अंग्रेजी और हिंदी शब्दों का फर्क गिना दिया।

अनु कपूर ने कहा कि अगर कोई मिल्की बॉडी कह देता तो लोगों को परेशानी नहीं होती। लेकिन वही बात हिंदी में दूधिया बदन कहने पर लोग जाते हैं। इसके बाद अनु कपूर ने कहा कि उन्होंने पहले ही कह दिया था कि अगर उनकी बात किसी को बुरी लगी हो तो वह माफी मांगते हैं लेकिन इसके बाद उन्होंने तमन्ना का हाल-चाल पूछते हुए कहा कि भगवान उनको सदा सुहागन रखें। अब यहां होस्ट ने तुरंत अनु कपूर को याद दिलाया कि तमन्ना भाटिया शादीशुदा नहीं है। यह सुनकर एक्टर ने अपनी बात संभालते हुए कहा कि सदा सुहागन का मतलब उनका अलग था। उन्होंने कहा कि एक बूढ़ा आदमी क्या बोलता है? सुहागन हटा दीजिए।

सदा सौभाग्यवती भव समझ लीजिए। अनु कपूर का यह स्टेटमेंट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनके बयान पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूज़र्स ने उनके अंदाज का मजाक उड़ाया तो कुछ ने कहा कि उन्हें तमन्ना के बारे में इस तरह की बातें करने से बचना चाहिए। हालांकि अनु कपूर अपने बयान पर पहले भी सफाई दे चुके हैं।

पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि लोगों ने उन्हें खूसट बुड्ढा और सठिया गया तक कह दिया। लेकिन उनका सवाल यही था कि अगर दूधिया बदन कहने पर लोगों को परेशानी होती है तो मिल्की बॉडी कहने पर क्यों नहीं होती? अब एक्टर का नया बयान सामने आने के बाद तमन्ना और उनका मिल्की ब्यूटी वाला किस्सा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि एक्ट्रेस का इस पूरे मुद्दे पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *