Cli

अभिषेक बच्चन की दुल्हन बनते-बनते क्यों रह गई रानी मुखर्जी?

Uncategorized

बॉलीवुड की हीरोइंस को अक्सर सेकंड हैंड हस्बैंड यानी तलाकशुदा मर्द ज्यादा पसंद आते हैं। यूं तो फेहरिस्त लंबी है। लेकिन आज हम जिनकी बात करने जा रहे हैं वो हैं बंगाली बाला रानी मुखर्जी। एक समय था जब इनकी शादी अभिषेक बच्चन से तय हो चुकी थी। लेकिन एक लिप किस ने सारा खेल बिगाड़ दिया। फिर रानी मुखर्जी का दिल ऐसा टूटा कि तलाकशुदा आदित्य चोपड़ा के पास जाकर ही जुड़ा। रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की लव स्टोरी भी एकदम फिल्मी है। इसमें ट्विस्ट है, टर्न है, रहस्य है, रोमांच है। हालांकि आदित्य पब्लिक में ना तो आना पसंद करते हैं और ना ही खुद से जुड़ी चीजों को लाना। इसका अंदाजा आप इसी से लगाइए कि आदित्य और रानी की एक साथ फोटो मिलना तक मुश्किल है। लेकिन फिर भी हमने पूरी कोशिश की है कि आप तक इनसे जुड़ी वो बातें पहुंचाएं जिनसे अब तक आप ना वाकिफ रहे। रानी और आदित्य की लव स्टोरी से लेकर उनकी शादी तक की तमाम अनसुनी बातें तो हम आपको बताएंगे ही।

साथ ही हम रानी से जुड़े कुछ ऐसे राज से भी पर्दा उठाएंगे जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। तो बने रहिए हमारे साथ इस वीडियो के आखिर तक। जिंदगी इम्तिहान लेती है तो सब्जेक्ट वाइज नहीं लेती। रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी बेहद गुपचुप तरीके से 21 अप्रैल 2014 को इटली में हुई थी। शादी को लेकर इतनी सीक्रेसी रखी गई कि आज तक दोनों की शादी की एक भी फोटो पब्लिक फोरम में मौजूद नहीं है। खबरों की मानें तो इस शादी में मौजूद मेहमानों या और किसी को भी फोटो खींचने की सख्त मनाही थी। दोनों की पहली मुलाकात मुंबई के संपन्न होटल में हुई थी। बात उस दौर की है जब दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की सफलता के बाद आदित्य चोपड़ा बड़ा नाम बन चुके थे। फिल्म इंडस्ट्री के छोटे से लेकर बड़े स्टार तक उनसे मिलना और काम मांगना चाहते थे। लेकिन जब उनकी रानी से मुलाकात हुई तो वो हैरान रह गए। रानी उनसे मिली उनसे बातचीत की लेकिन उनसे काम नहीं मांगा। आदित्य को रानी की यह बात भाग आई। हालांकि यह बात साल 1995 के आसपास की है। लेकिन उस समय आदित्य के दिल में रानी के लिए कुछ-कुछ होने लगा था। वो यह भी जानते थे कि रानी एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। शायद इसीलिए उन्होंने फिल्म कुछ-कुछ होता है

के लिए रानी को रिकमेंड किया। जल्दी ही रानी मुखर्जी को यशराज बैनर की कई फिल्में मिल गई। हालांकि इनमें से कोई भी फिल्म खुद आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट नहीं की थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोस्ती मोहब्बत में तब्दील हो गई। आदित्य चोपड़ा ने रानी मुखर्जी से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली शादी उनकी स्कूल की दिनों की बेस्ट फ्रेंड पायल खन्ना से साल 2001 में हुई थी। आदित्य के पिता यानी यश चोपड़ा और पामिला चोपड़ा को पायल बहुत पसंद थी। पायल इंटीरियर डिजाइनर थी। शादी के बाद उन्होंने बतौर डिजाइनर यशराज स्टूडियो में काम भी किया। हालांकि शादी के कुछ ही सालों बाद दोनों के रिश्तों में दरार आने लगी। साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया। उस वक्त यह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे तलाकों में से एक था। बताया जाता है कि तलाक के लिए पायल ने 50 करोड़ की एलुमिनी मांगी थी। रानी मुखर्जी के दिल में दस्तक देने वाले आदित्य चोपड़ा पहले शख्स नहीं थे। उनके दिल को पहली बार धड़काया था गोविंदा ने। बात उन दिनों की है जब दोनों फिल्म हद कर दी आपने कि शूटिंग कर रहे थे। ये दोनों की एक साथ पहली फिल्म थी। फिल्म की शूटिंग के लिए दोनों स्विट्जरलैंड के अलावा दुनिया के कई खुशनुमा वादियों में गए। इसी दौरान दोनों के रिश्तों में मोहब्बत घुलने लगी। शूट खत्म होने के बाद भी वह एक दूसरे के टच में रहे। बॉलीवुड के गलियारों में उनके अफेयर के चर्चे होने लगे। एक अफवाह यह भी फैली कि एक जाने-माने जर्नलिस्ट ने रानी मुखर्जी और गोविंदा को होटल के कमरे में एक साथंगे हाथों पकड़ा था। मीडिया में दोनों को लेकर रोज नई-नई खबरें आने लगी।

इसका असर गोविंदा की मैरिड लाइफ पर भी पड़ा। रही सही कसर रानी के उस इंटरव्यू ने पूरी कर दी जिसमें उन्होंने गोविंदा को अच्छा दोस्त और हमदर्द बताया था। एंड वर्किंग वि गोविंदा हैज़ बीन अ ग्रेट एक्सपीरियंस। एंड आवर केमिस्ट्री इज गुड ऑन स्क्रीन बिकॉज़ द काइंड ऑफ़ पीपल वी आर ऑफ स्क्रीन। हालात इस कदर बिगड़े कि गोविंदा की वाइफ सुनीता ने गोविंदा को छोड़ने और अपने मायके लौटने का फैसला कर लिया। लेकिन इससे पहले की बात इस हद तक बिगड़ती गोविंदा और सुनीता ने अपने रिश्ते को टूटने से बचा लिया। रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन के अफेयर के भी खूब चर्चे रहे। बात दोनों की शादी तक पहुंची। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में भी काम किया। बच्चन फैमिली को भी रानी बतौर बहू पसंद थी। खास बात यह थी कि जया बच्चन और रानी दोनों ही बंगाली हैं। ऐसे में सबको यकीन हो चला था कि रानी ही बच्चन परिवार की बहू बनेंगी। लेकिन साल 2005 में आई फिल्म ब्लैक ने रानी अभिषेक के रिश्ते को हमेशा हमेशा के लिए तोड़ दिया। असल में फिल्म में रानी और अमिताभ बच्चन के बीच एक लिप लॉक सीन था। जया बच्चन इस सीन को लेकर रानी से नाराज हो गई। उन्हें इस बात का बुरा लगा कि रानी ने उनके पति और अपने होने वाले ससुर को किस किया था। खबरों की मानें तो अभिषेक भी इससे खासे नाराज थे। रही सही कसर फिल्म लागा चुनरी में दाग की शूट के समय पूरी हो गई। फिल्म में रानी ने जया बच्चन की बेटी का रोल प्ले किया था। लेकिन सेट पर जया अक्सर रानी पर तंज कसा करती थी। जिससे रानी चिढ़ गई थी। जब अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी हुई तो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों को बुलाया गया। लेकिन रानी मेहमानों की लिस्ट में शामिल नहीं थी।

इससे नाराज रानी ने एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि अगर कोई इंसान आपको अपनी शादी में नहीं बुलाता तो आपको एहसास होता है कि आपका उस इंसान से कैसा रिश्ता है। मुझे एक बात समझ में नहीं आती कि जब तक इस लड़की की शादी नहीं होती, लोगों को चैन क्यों नहीं आता? क्या हमारी जिंदगी का मकसद सिर्फ शादी करना है? रानी और आदित्य के रिश्ते से यश चोपड़ा साहब और पामिला चोपड़ा बिल्कुल भी खुश नहीं थे। उन्होंने रानी को सिरे से खारिज कर दिया था क्योंकि उन्हें पायल बहुत ज्यादा पसंद थी और वह पायल की जगह किसी और को नहीं देखना चाहते थे। खबरों की मानें तो जब दोनों शादी के बात पर अड़ गए तो यश जी ने आदित्य को घर से निकल जाने का फरमान जारी कर दिया। आदित्य किसी भी कीमत पर रानी को छोड़ना नहीं चाहते थे। वो फौरन घर से बाहर निकल गए और 1 साल तक घर से बाहर होटल में ही रहे। लेकिन मां तो मां होती है। पामेला से रहा नहीं गया। हालांकि उन्हें रानी पसंद नहीं थी लेकिन अपने बेटे की खातिर उन्हें झुकना पड़ा। आखिरकार आदित्य घर लौटे। रानी और आदित्य ने 5 साल तक डेटिंग की। मजेदार बात यह है कि आदित्य ने रानी के पेरेंट्स से डेट करने की परमिशन ली थी। 21 अप्रैल 2014 को यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

हालांकि इसके लिए रानी को ताने भी सहने पड़े। उन्हें घर तोड़ने वाली तक कहा गया। शादी के 1 साल बाद रानी एक बेटी की मां बनी जिसका नाम रखा आदिरा। रानी और आदित्य दोनों चाहते थे कि दूसरा बच्चा भी हो। लेकिन 7 सालों तक लगातार कोशिश करने के बावजूद नाकाम रहे। एक बार रानी प्रेग्नेंट भी हुई लेकिन मिसकैरज हो गया। रानी को आज भी इस बात का अफसोस है कि वो आदिरा को छोटा भाई या बहन नहीं दे पाई। फिलहाल दोनों अपनी बेटी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। इस जोड़ी पर अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। रानी मुखर्जी की कौन सी फिल्म आपको सबसे ज्यादा पसंद है? यह भी हमें बताएं। वीडियो अच्छा लगा हो तो प्लीज इसे लाइक करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करें। चैनल पर नए हैं तो सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन बेल जरूर दबा दें। मिस्टर झक्कीाल आपसे फिर मिलेंगे एक नई फिल्मी झग के साथ। तब तक के लिए, नमस्कार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *