70 साल की उम्र में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर को हो रहा है जिंदगी का सबसे बड़ा पछतावा। अनिल कपूर ने कहा पैसा, नाम, शोहरत सब है मेरे पास, लेकिन फिर भी काश मैंने जिंदगी में नहीं की होती यह गलती। पहली बार हंसने वाले हमेशा मुस्कुराने वाले अनिल कपूर का छलका दर्द। हेलो दोस्तों, मैं हूं पूनम अधिकारी। अनिल कपूर बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं, जिन्हें आप झकास के नाम से भी जानते हैं। वो सुपरस्टार हैं, जो भी मीडिया या दोस्तों से मिलते हैं, तो हमेशा हंसते मुस्कुराते नजर आते हैं।
हर कोई जानना चाहता है कि उनके काले बालों का राज क्या है? 70 साल की उम्र में भी क्यों आज तक अनिल कपूर का एक भी बाल सफेद नहीं हुआ है। वही अनिल कपूर पहली बार है जब किसी इंटरव्यू में पहुंचे, किसी पॉडकास्ट में पहुंचे, तो उन्होंने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताई। उन्होंने बताया कि काश मैंने बच्चों के साथ यह नहीं किया होता। क्या कुछ कहा अनिल कपूर ने? किस बात का उनको इतना ज्यादा पछतावा हो रहा है इस उम्र में? वो सब मैं आपको बताऊंगी। बताने से पहले इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और चैनल को फॉलो करना मत भूलिएगा। अनिल कपूर हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंचे थे। इस पे अनिल कपूर पे जब इस इंटरव्यू के दौरान अनिल कपूर से पूछा गया कि आपने जिंदगी में सब कुछ हासिल कर लिया है। नाम, पैसा, शोहरत। फिर भी कोई चीज है
जो आपको जब आप अकेले रहते हैं तो आपको लगता है कि यह नहीं करना चाहिए था। तो उस पर अनिल कपूर ने कहा कि दुनिया वालों के लिए मैं बहुत अच्छा एक्टर हूं। मेरी पत्नी के लिए मैं भले ही एक अच्छा पति हूं। मेरे बच्चों के लिए भी शायद मैं अच्छा पिता हूं या नहीं हूं मुझे नहीं पता। लेकिन अपनी नजरों में मैं एक बहुत बुरा पिता हूं। अनिल कपूर ने कहा कि मैं अपनी फिल्मी अपनी करियर ये इस बॉलीवुड की जगमगाती दुनिया में इस चकाचौंध वाली दुनिया में मैं इस कदर खो गया कि मैंने अपने बच्चों को वक्त नहीं दिया। और आज मुझे पछतावा होता है कि मेरे बच्चे इतने बड़े हो गए हैं। मैं चाहकर भी उनको वक्त नहीं दे पाया। क्या कुछ कहा अनिल कपूर ने इस इंटरव्यू में? एक बार आप भी सुनिए।
सच कहूं तो आज मुझे बहुत दुख होता है। जब मेरी छोटे बच्चे थे तो करियर और फिल्मों की वजह से मैं कभी अपने बच्चों के साथ समय नहीं बिता पाया। जब बच्चे छोटे थे तो मैं फिल्मों में इतना बिजी था कि अपने बच्चों की बुनियादी बातों का भी अंदाजा नहीं रहता था। आपको जानकर शायद हैरानी होगी मुझे यह तक नहीं पता था कि मेरे बच्चे किस क्लास में पढ़ते हैं। हद तो तब हो जाती थी जब मैं अपने बच्चों का जन्मदिन तक भूल जाता था। मेरी पत्नी सुनीता ही मुझे उनका जन्मदिन याद दिलाती थी। आज लगता है कि काश बच्चों को थोड़ा और वक्त दे दिया होता। मैं कभी उन पर सख्ती नहीं दिखा पाया और शायद यह मेरी गलती थी। मेरे बच्चों की परवरिश का पूरा श्रेय मेरी पत्नी सुनीता को जाता है।
सुनीता ने कई मामलों में एक सिंगल मदर के तौर पर बच्चों को संभाला। मैं घर में मौजूद तो था लेकिन एक पिता की जो जिम्मेदारी उठानी चाहिए थी मैंने वह कभी नहीं की। मैं शायद थोड़ा और ध्यान देता तो एक बेहतर पिता बन सकता था। सुना आपने? अनिल कपूर ने साफ कहा कि वो इतने ज्यादा अपनी फिल्मों में मतलब जब वो यंग थे जब वो जवान थे जब वो अपना फिल्मी करियर बना रहे थे और तब उनके तीन-तीन बच्चे थे। पहले तो मैं आपको बता दूं कि अनिल कपूर के तीन बच्चे हैं। सोनम कपूर है जो कि बॉलीवुड एक्ट्रेस है। रिया कपूर है जो कि कई फिल्में डायरेक्ट कर चुकी है। और तीसरे हैं हर्षवर्धन जो उनकी एक फिल्म तो आई थी लेकिन वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई तो वो स्ट्रगलिंग एक्टर भी आप कह सकते हैं। तो अनिल कपूर के तीन बच्चे हैं। सोनम और रिया की शादी हो चुकी है। हर्षवर्धन जो हैं उनकी अभी तक शादी नहीं हुई है।
तो अनिल कपूर का कहना है कि वो अपने काम में अपनी फिल्मों में इतने ज्यादा बिजी थे कि वो चाहकर भी अपने बच्चों को वक्त नहीं दे पाते थे। यहां तक कि अनिल कपूर को तो यह तक नहीं पता था जब उनके बच्चे छोटे थे कि वो कौन सी क्लास में पढ़ते थे। उनका जन्मदिन कब है। तो अब उनका अनिल कपूर को लगता है कि काश थोड़ा सा वक्त निकाल के मैंने अपने बच्चों को टाइम दे दिया होता। उनके साथ थोड़ा बातें कर ली होती। क्योंकि अब अनिल कपूर को लगता है कि बच्चे बहुत बड़े हो गए और अब बच्चों को उनकी जरूरत नहीं है। अब वो अपनी-अपनी लाइफ में काफी बिजी हो चुके हैं। दोस्तों ये अनिल कपूर की कहानी नहीं है। कई बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स है जिनका कहना है कि जब आप फिल्म इंडस्ट्री में घुसते हैं जब आप बॉलीवुड में घुसते हैं तो ये चकाचौंध की दुनिया है। बहुत सारी जगमगाते सितारों की दुनिया है। आपको बहुत अच्छी-अच्छी फिल्में मिलती है। आप स्क्रीन पर दिखते हैं। लेकिन जब ये एकदम से स्टारडम खत्म हो जाता है या जब आप अपने कह सकते हैं बुढ़ापे वाले फेज में आने लग जाते हैं तब आपको लगता है कि यार हमने बहुत जल्दबाजी कर ली। बहुत भागदौड़ कर दी। वक्त नहीं दे पाए। हालांकि अनिल कपूर का यह भी कहना है कि जो उनकी पत्नी सुनीता है
उन्होंने बच्चों पर पूरा ध्यान दिया। जितने भी उनके बच्चों के अच्छे संस्कार हैं वो उनकी पत्नी की वजह से ही है क्योंकि उन्होंने सिंगल मदर के तौर पर अपने बच्चों को पाला। अनिल कपूर का कहना है वो घर पर तो थे लेकिन वो अपनी मेंटली और फिजिकली भी अपने बच्चों के पास नहीं थे। अनिल कपूर की नेटवर्थ की बात करूं अगर मैं कुल संपत्ति की तो उनके पास लगभग 140 करोड़ की संपत्ति है। मुंबई में अच्छा करा खासा बड़ा बंगला है उनका। उनके दो जमाई हैं जो बहुत अच्छा बिजनेसमैन है। बहुत पैसा कमाते हैं। तो अनिल कपूर के पास पैसे बहुत ज्यादा हैं लेकिन नहीं है तो परिवार का साथ। क्या आपको भी कभी ऐसा अकेलापन खलता है? अगर हां तो मुझे बताइएगा जरूर कमेंट बॉक्स में। मुझे आपके जवाब का इंतजार रहेगा।