Cli

अहमदाबाद प्लेन क्रै!श:जहा हुआ वहा बनेगा सुपर स्पेशलिटी हॉस्टल

Uncategorized

अहमदाबाद प्लेन हादसे को लेकर आई नहीं अपडेट। जहां हुआ था हादसा वहां बनेगा 105 करोड़ का हॉस्टल। अहमदाबाद में पिछले साल जून में जिस हॉस्टल पर गिरकर प्लेन हुआ था, उसकी जगह अब नया आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्टल बनाया जाएगा। गुजरात सरकार ने सिविल अस्पताल के पास असरवा स्थित न्यू मेंटल कैंपस में ₹105 करोड़ की लागत से 9 मंजिला हॉस्टल और कैंटीन ब्लॉक बनाने का फैसला लिया है।

प्रफुल पानसेरिया ने बताया कि प्लेन क्रैश में क्षतिग्रस्त ‘अतुल्यम 1 से 4’ ब्लॉक, कैंटीन और सब-स्टेशन बिल्डिंग के मुआवजे के तौर पर टाटा एयरलाइंस स्वास्थ्य विभाग को ₹53.12 करोड़ देगी। इसमें 236 डॉक्टरों के रहने की व्यवस्था होगी।

हॉस्टल मेघाणीनगर के आईजीपी कंपाउंड स्थित न्यू मेंटल कैंपस में बनाई जाएगा। मेडिकल क्षेत्र में बढ़ी 48 सुपर स्पेशियलिटी सीटों को देखते हुए अगले तीन साल में 236 डॉक्टरों के रहने की व्यवस्था की जाएगी।

अहम बात यह है की वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए ₹34.65 करोड़ मंजूर किए गए हैं।हॉस्टल की सुविधा की बात करे तो नया ‘अतुल्यम 1 से 7’ पीजी हॉस्टल 9 मंजिला आधुनिक रूप में बनाया जाएगा। इसमें स्टूडियो अपार्टमेंट जैसे कमरे होंगे, जिनमें लिविंग रूम, किचन, बेडरूम और टॉयलेट की सुविधा रहेगी।

ये हादसा पिछले साल 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी। इसमें 270 लोगों की जान गई थी, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे। सिर्फ एक यात्री इस हादसे में जिंदा बचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *