Cli

अमिताभ बच्चन को आया कोर्ट का बुलावा! जन्मदिन से 1 दिन पहले टेंशन? आखिर क्या है पूरा माजरा?

Uncategorized

:ऐश्वर्या राय के ससुर को अदालत में पेश होना पड़ेगा। अमिताभ बच्चन को कचहरी के चक्कर लगाने होंगे। जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले किसकी बुरी नज़र लग गई है? सदी के महानायक पर ऐसी क्या नौबत आ गई है कि उन्हें अदालत में हाजिर होना पड़ेगा? सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर कानूनी मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। एक तरफ बिग बी को अपना 84वां जन्मदिन मनाना था, लेकिन इस बीच अब उन्हें अदालत के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले आई इस खबर ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मचा दी है।आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर यह पूरा मामला क्या है? तो आइए, हम आपको पूरी बात विस्तार से बताते हैं। दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन को लेकर एक अहम आदेश जारी किया है। अदालत ने साफ कहा है कि अगर कुछ प्रतिवादियों के साथ समझौता नहीं होता है और अमिताभ इस मामले को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो उन्हें अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होना होगा। जी हां, करीब 4 साल पहले शुरू हुए इस मामले में अब कोर्ट ने 16 नवंबर, 2026 तक का समय दिया है।आपको बता दें कि इस मामले पर शुक्रवार, 9 अक्टूबर को कोर्ट में सुनवाई हुई थी।

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि कुछ प्रतिवादियों के साथ आपसी समझौता हो चुका है, लेकिन समझौते से जुड़े दस्तावेजों पर औपचारिक हस्ताक्षर पूरे नहीं हो सके हैं। अमिताभ बच्चन की तरफ से पेश हुए वकील ने औपचारिकताएं पूरी करने और समझौते को अदालत के रिकॉर्ड पर लाने के लिए समय मांगा। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर, 2026 के लिए तय कर दी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि समझौता नहीं होता है या अधूरा रहता है, तो मामले को आगे बढ़ाने के लिए अमिताभ को खुद अदालत में मौजूद रहना होगा।अब आप यह भी सोच रहे होंगे कि आखिर यह 4 साल पुराना मामला किस बारे में है? तो आपको बता दें कि 2022 में अमिताभ बच्चन ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों (पर्सनालिटी राइट्स) के दुरुपयोग के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी अनुमति के बिना उनके नाम,

फोटो और आवाज का व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। विशेष रूप से, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नाम पर फर्जी लॉटरी, घोटालों, व्हाट्सएप संदेशों और मोबाइल ऐप्स के जरिए लोगों को गुमराह किए जाने की शिकायतें की गई थीं।बता दें कि नवंबर 2022 में दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन के पक्ष में कानूनी राहत देते हुए उनकी पहचान के अनाधिकृत व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने का आदेश दिया था। इसके साथ ही, संबंधित विभागों और टेलीकॉम कंपनियों से कुछ ऑनलाइन लिंक हटाने और ऐसे संदेश फैलाने वाले नंबरों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा गया था।यह उल्लेखनीय है कि बच्चन परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अपनी पहचान के अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत का रुख किया है।

अमिताभ की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन ने भी अपने पर्सनालिटी राइट्स को लेकर कानूनी कदम उठाए हैं। इस बीच, दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी पोती आराध्या बच्चन से जुड़े फर्जी ऑनलाइन वीडियो के मामले में भी राहत दी थी। जया बच्चन ने भी अपनी तस्वीरों, नाम और पहचान के कथित दुरुपयोग के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था।फिलहाल, अमिताभ बच्चन के मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को निर्धारित है और फैंस बस आगे के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *