Cli

गावस्कर के बयान से धमासान… क्या गुजरात के साथ हुई नाइंसाफी?

Uncategorized

सुनील गावस्कर अब भले ही क्रिकेट ना खेलते हो लेकिन अपने बयानों से वह हमेशा चर्चा में रहते हैं इस वक्त चारों ओर आईपीएल का माहौल है ऐसे में सुनील गावस्कर का एक बयान बहुत ही बवाल मचा रहा है।

क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि आईपीएल 2026 फाइनल को रिजर्व डे पर शिफ्ट कर देना चाहिए था। क्योंकि गुजरात टाइंटस की टीम फ्लाइट में देरी होने की वजह से अहमदाबाद शनिवार की रात में पहुंची थी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पिछले तीन दिन से यहां डेरा जमाए हुए है।

उनका कहना है की गुजरात टाइटंस की शनिवार की दोपहर की फ्लाइट खराब मौसम की वजह से उड़ान नहीं भर सकी थी और इस वजह से गुजरात की टीम देर रात में अहमदाबाद पहुंची। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

आगेसुनील गावस्कर ने कहा, ”हां, बिल्कुल। इसमें कोई शक नहीं है कि खिलाड़ियों को आराम की जरूरत होती है। आपको यह भी नहीं पता था कि आपकी फ्लाइट कब उड़ान भरेगी, इसलिए एक घबराहट और चिंता का माहौल था। इसका मतलब है कि शारीरिक थकान के अलावा मानसिक रूप से भी आप ऑफ हो जाते हैं। इसलिए, मुझे लगा कि रिजर्व डे मौजूद है और जो कुछ भी हुआ वह अचानक हुआ मुझे लगता है कि उन्हें फाइनल को कल (सोमवार) के लिए रिशेड्यूल करना चाहिए था। ताकि गुजरात टाइटंस की टीम के साथ थोड़ा न्याय हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *