Cli

बेड रेस्ट पर रहेंगे अमिताभ बच्चन डॉक्टर ने क्यों दी सलाह? ऐसा क्या हुआ?

Uncategorized

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर डॉक्टरों ने बड़ा अपडेट साझा किया है। डॉक्टरों ने अमिताभ बच्चन को बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। आखिरकार अमिताभ बच्चन को ऐसा क्या हुआ कि अचानक बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। अमिताभ बच्चन जो हजारों करोड़ों दिलों पर आज भी राज करते हैं।

अमिताभ बच्चन 84 साल की उम्र होने के बावजूद भी थकते नहीं हैं। बल्कि कौन बनेगा करोड़पति के साथ-साथ कई फिल्मों में भी लगातार काम कर रहे हैं। इनका जो एक्टिवनेस है इसके कायल उनके फैंस हैं। लेकिन इसके बावजूद अब जो सलाह दी गई है, इसको लेकर वह अपने ही चाहने वालों से माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल आपको बता दें डॉक्टरों ने कुछ दिनों तक बिग बी को पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। डॉक्टर से मिली सलाह के बाद अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट करके अपने फैंस से माफी मांगी है और उन्हें सूचना दी है कि वह कुछ दिनों तक आराम करेंगे। जिसके बाद उनके चाहने वाले लगातार अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर दुआ करते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पोस्ट किया और Instagram पर भी पोस्ट किया यानी कि सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा उन्होंने की है जो डॉक्टर उन्हें सलाह देते हुए नजर आए। उनका कहना है मैं आप सभी से माफी मांगता हूं। मुझे कुछ दिनों की छुट्टी लेकर पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है। इस मोमेंट पर मैं कुछ भी लिखने में समर्थ नहीं हूं। इतना ही नहीं वे कहते हुए नजर आते हैं कि बहुत सख्त आराम और रिकवरी पर हूं। जिसकी वजह से मुझे इस वक्त कम्युनिकेट करने की अनुमति नहीं है। प्लीज मुझे माफ़ कीजिए।

इस जवाब को मेरा आप सबके लिए सम्मान चाहिए। बाकी चीजें बाद में बताऊंगा। ऐसा अमिताभ बच्चन ने लिखा। जानकारी के लिए बता दें बिग बी ने फैंस को यह भी बताया कि डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। लेकिन उन्हें क्या दिक्कत है? इस बात के लिए उन्होंने ना तो अपने फैंस से कोई जिक्र किया है और ना ही डॉक्टरों के जरिए कुछ सामने आया है। अब ऐसे में आपको यह भी बता दें कि अब अमिताभ बच्चन बेड रेस्ट पर रहेंगे। लेकिन अब यह चर्चाएं हो रही हैं कि कौन बनेगा करोड़पति से लेकर जिन फिल्मों में वह अभिनय कर रहे हैं, काम कर रहे हैं, जिनकी शूटिंग जारी है, क्या अमिताभ बच्चन की जगह कोई और नजर आएगा या फिर फुल विराम लग जाएगा? आपको क्या लगता है अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर? अपनी राय कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *