अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया कि कौन बनेगा करोड़पति के कंटेस्टेंट की दर्दनाक कहानियां सुनकर उनका दिल टूट जाता है और वह अब रिटायरमेंट लेना चाहते हैं। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। क्या सबके चहेते अमिताभ बच्चन क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का यह आखिरी सीजन होस्ट कर रहे हैं? क्या बिग बी अपनी होस्टिंग ड्यूटी से रिटायरमेंट ले रहे हैं? अमिताभ का हालिया ब्लॉग पढ़कर फैंस के जेहन में बस यही सवाल चल रहा है।
बिग बी ने अपने ब्लॉग में बताया कि हॉट सीट पर बैठने वाले कंटेस्टेंट्स की ट्रेजडी से भरी कहानियां सुनकर उनका दिल टूट जाता है। बिग बी ने इमोशनल होते हुए लिखा, कुछ कंटेस्टेंट्स शो में अपनी जिंदगी से जुड़ी इतनी गंभीर और दर्दनाक कहानियां लेकर आते हैं कि उनके सामने अपनी फीलिंग्स को संभालना ही नहीं बल्कि शो को होस्ट करते रहना भी काफी मुश्किल हो जाता है। मैं इस बारे में और कुछ नहीं बोलूंगा क्योंकि इससे एक होस्ट चैनल के साथ जो समझ शेयर करता है उस पर असर पड़ेगा। लेकिन यह मेरे लिए दिल तोड़ने वाला एक्सपीरियंस रहा है। अब मैं रिटायर होना चाहता हूं। काफी देर हो चुकी है। रात बुला रही है फैंस को प्यार। अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट को पढ़कर फैंस उनसे रिलेट कर पा रहे हैं।
मगर उन्हें बिग बी के शो छोड़ने के ख्याल से डर लग रहा है। फैंस के लिए अमिताभ शो की आत्मा है। उनका मानना है कि अमिताभ के बिना केबीसी का चलना असंभव है। वह शो की जान है। इससे पहले भी अमिताभ की बातों से उनके केबीसी छोड़ने का इशारा मिला था, लेकिन उन्होंने शो को जारी रखा। देखना होगा इस बार उनकी फीलिंग्स कितनी स्ट्रांग है। वैसे फैंस तो कभी नहीं चाहेंगे कि उनके फेवरेट बिग बी केबीसी से दूर हो। अमिताभ ने साल 2000 में कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करना शुरू किया था। बीच में इसके तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था।
इसके बाद के सारे सीजन को बिग बी ने होस्ट किया है। पिछले साल अमिताभ के केबीसी छोड़ने की अटकलें थी। चर्चा हुई कि सलमान खान उन्हें रिप्लेस करेंगे। लेकिन अंत में यह सारी बातें गलत साबित हुई। कौन बनेगा करोड़पति सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे Sony एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आता है। केबीसी की शुरुआत ब्रिटिश शो हु वांट्स टू बी अ मिलेनियर के इंडियन वर्जन के तौर पर शुरू हुई थी। यह अमिताभ बच्चन का पहला टीवी अपीयरेंस भी था और इसने उनके करियर को नई जिंदगी दी। समय के साथ केबीसी सिर्फ एक क्विज शो से कहीं ज्यादा बन गया।
प्रतिभागियों की दिल को छू लेने वाली कहानियों और अमिताभ बच्चन के मशहूर डायलॉग लॉक किया जाए के साथ यह शो लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। इसमें प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।