आलिया भट्ट ने हेटर्स को दिखाया ठेंगा। कैंस के दूसरे दिन उड़ाया गर्दा। रानी महारानी बन लूट लिया मजमा। एक से बढ़कर एक आउटफिट पहन लगी कमाल। कभी वाइट साड़ी में क्वीन अंब्रेला किया फ्लॉनट तो कभी ब्लू गाउन में एंट्री कर उड़ाए फैंस के होश।
डांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार अगर किसी बॉलीवुड स्टार ने सच में गर्दा उड़ाया है तो वो है आलिया भट्ट। पहले दिन से ही सोशल मीडिया पर उनके लुक्स वायरल हो रहे हैं। लेकिन दूसरे दिन आलिया ने जो किया उसने हेटर्स को सीधा ठेंगा दिखा दिया है। और हर तरफ बस एक ही चर्चा है। आलिया के लुक्स, आलिया का ग्रेस और आलिया की खूबसूरती।

बता दें 13 मई को फ्रेंच रिवेरा में इंडियन पवेलियन के उद्घाटन के दौरान एक्ट्रेस ने ऐसा देसी अंदाज दिखाया कि हर कोई बस उन्हें ही देखता रह गया। तरुण दहिल्यानी की डिजाइन की हुई कस्टम आईवरी चंदेरी धोती स्कर्ट कॉर्सेस टॉप में आलिया बला की खूबसूरत लग रही थी। पूरे लुक में रॉयल इंडियन वाइब साफ नजर आ रहा था। नोज रिंग, छोटी सी बिंदी पायल और सॉफ्ट मेकअप के साथ आलिया किसी पुराने दौर की शाही महारानी लग रही थी।

इस लुक की सबसे खास बात थी उनका सफेद नेट वाला अंब्रेला जो पूरे आउटफिट का हाईलाइट पॉइंट था। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। देसी रानी बनने के बाद आलिया ने रेड कारपेट पर ऐसा जादू चलाया कि हर कोई उन्हें रियल लाइफ सिंड्रेला बुलाने लगा। स्टील ब्लू कलर का फ्लोई गाउन, ड्रामेटिक सिलवेट और प्रिंसेस जैसी एंट्री। पूरा रेड कारपेट बस आलिया के नाम हो गया। यह कस्टम गाउन मशहूर डिजाइनर डनियल और फ्रेंकल ने खास आलिया भट्ट के लिए डिजाइन किया था।

इस गाउन में जैसे ही आलिया सीढ़ियों से उतरी, वह एकदम डिज्नी प्रिंसेस लग रही थी। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वायरल हो रही है। और फिर आया वह लुक जिसने सच में सबका दिल ही जीत लिया। मरून बॉडी फिटेड गाउन में आलिया का महारानी मोमेंट इंटरनेट पर छा गया है।
गाउन में इंडियन डिज़ाइन एलिमेंट्स का टच साफ दिखाई दे रहा था। डायमंड नेकलेस मैचिंग इयरिंग्स और स्लीक बन के साथ आलिया का पूरा स्टाइल एकदम रॉयल और क्लासी लग रहा था। एलगेंस और कॉन्फिडेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन। दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिनों पहले तक सोशल मीडिया पर आलिया के कैंस अपीयरेंस पर काफी नेगेटिव बातें हो रही थी।
कई लोगों का कहना था कि वह इंटरनेशनल रेड कारपेट के लिए परफेक्ट चॉइस नहीं है। लेकिन अब वही लोग उनके लुक्स पर तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आ रहे हैं। आलिया ने बिना कुछ कहे सिर्फ अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस से सबको जवाब दे दिया है। इसी बीच कैंस का एक इनसाइड वीडियो भी बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें आलिया बाकी इंटरनेशनल सेलेब्स के साथ [संगीत] बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आ रही हैं। कभी हंसते हुए बातें करती दिखाई दे रही है तो कभी कैमरे के सामने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पोज़ देती हुई नजर आ रही है।
तस्वीरों से साफ झलक रहा है कि आलिया इस मोमेंट को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार कैंस में सिर्फ फैशन नहीं दिखा बल्कि आलिया का कॉन्फिडेंस, ग्रेस और स्टार पावर भी देखने को मिला और अब सोशल मीडिया पर लोग यही कह रहे हैं।