अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आज भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड और टॉप एक्टर्स में से एक हैं, लेकिन करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था. वह फिल्मों में रिजेक्ट होने के साथ ही साथ कई ऐसे सितारे रहे हैं जो फिल्म उनके साथ फिल्में नहीं करना चाहते थे. इनमें एक थीं रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee). जी हां आपने सही पढ़ा. कहा जाता है कि जब अक्षय अपने करियर की शुरुआती दौर में थे तो रानी मुखर्जी ने एक बार नहीं बल्कि तीन-तीन फिल्मों में अक्षय का नाम सुनते ही रिजेक्ट कर दिया था. बाद में मौका मिलने पर अक्षय ने उनके साथ जो किया वह जानने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. चलिए जानते हैं इस बारे में….
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) एक दूसरे प्रति ‘साइलेंट दुश्मनी’ निभा रहे हैं. जहां तक अक्षय कुमार ने साल 1991 में ‘सौगंध’ फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत किया था. वहीं रानी मुखर्जी की पहली फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ रही है. यह फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी. रानी-अक्षय के करियर को 3 दशक हो चुके हैं. लेकिन इन दोनों को कभी एक साथ किसी फिल्म में नहीं देखा गया. क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? इसके पीछे की वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका नफरत भरा रिश्ता है. अक्षय और रानी के बीच की खामोश लड़ाई इस हद तक बढ़ गई थी कि कुमार ने रानी के साथ कभी काम न करने की कसम खा ली
यह सब तब शुरू हुआ जब अक्षय कुमार एक न्यूकमर थे और उन्हें 1996 में ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में कास्ट किया गया. आपको अक्षय के बारे में एक और बात बता दें कि अक्षय कुमार भी आउटसाइडर हैं. फिल्मों में पहचान उन्होंने अपने दम पर बनाया है जबकि रानी मुखर्जी का बैक ग्राउंड फिल्मी ही था. उनके दिवंगत राम मुखर्जी (Rani Mukerji) बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर थे, जबकि उनकी मां कृष्णा मुखर्जी प्लेबैक सिंगर रहीं हैं.
डिया रिपोर्ट्स की मानें तो 1996 में आई ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ (‘Khiladiyon Ka Khiladi‘) फिल्म में निर्माता रानी मुखर्जी को उनके अपोजिट कास्ट करना चाहते थे. हालांकि, फिल्म में अक्षय का नाम देखकर रानी ने काम करने से इनकार कर दिया. कहा जाता है कि रानी मुखर्जी किसी न्यूकमर के साथ काम नहीं करना चाहती थीं. बाद में रवीना टंडन को यह रोल मिला लेकिन इसने अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी के रिश्ते पर गहरा असर पड़ा. फिल्म रिलीज होने के बाद यह सुपरहिट साबित हुई.