धुरंधर फिल्म में रहमान टिकटैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की आज ऐसी हालत हो गई है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। जी हां, बॉलीवुड के शानदार और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक अक्षय खन्ना अक्सर लाइमलाइट और मीडिया से दूर रहना ही पसंद करते हैं। यही वजह है कि उनकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही कम देखने को मिलती है। लेकिन हाल ही फिलहाल में अक्षय खन्ना मुंबई में नजर आए और उनका एक अंदाज देखकर फैंस भी हैरान रह गए।
दरअसल हुआ यूं अक्षय खन्ना बुधवार को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। खास बात तो यह रही कि इस दौरान उन्होंने पेपराजी को देखकर ना सिर्फ मुस्कुराते हुए पोज़ दिए बल्कि काफी सहज अंदाज में तस्वीरें भी खिंचवाई। अक्षय के साथ फिल्म मेकर और एक्टर रजत रावल भी नजर आए। जैसे ही अक्षय की ये तस्वीरें और सोशल मीडिया पर वायरल हुई, इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया। फैंस सवाल करने लगे कि आखिरकार अक्षय खन्ना और रजत रावल की यह मुलाकात किस सिलसिले में हुई है? क्या दोनों किसी नए प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले हैं?
हालांकि इस मुलाकात को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। व अक्षय के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूज़र्स के अलग-अलग रिएक्शन भी देखने को मिले। कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें दृश्यम दी कंक्लूज़ में अक्षय खन्ना की कमी महसूस हो रही है। वहीं कुछ यूज़र्स ने उनके लुक की तुलना साईं बाबा से कर डाली। इसके अलावा कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में यह तक कह दिया कि अक्षय अभी तक रहमान डकैत के किरदार से बाहर नहीं निकल पाए हैं। लेकिन अक्षय खन्ना की चर्चा सिर्फ वायरल वीडियो तक ही सीमित नहीं है। आने वाले समय में वह एक बेहद खास फिल्म महाकाली में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को हनुमान फेम फिल्म मेकर प्रशांत वर्मा ने बनाया। जबकि पूजा अपर्णा इसका निर्देशन कर रही हैं।
फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार शुक्राचार्य का बताया जा रहा है और कुछ समय पहले उनका लुक भी सामने आया था। इसके अलावा फिल्म के टीज़ ने भी दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट पैदा कर डाली है। अब बात करें उस वजह की जिसकी वजह से अक्षय खन्ना का नाम दृशदी दी कंक्लूजन को लेकर भी चर्चा में आया। दिलचस्प बात तो यह है कि जिस दिन अक्षय खन्ना मुंबई में नजर आए उसी दिन फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ हुआ। आपको बताना चाहेंगे कि दृश्यम 2 में अक्षय खन्ना ने पुलिस अफसर का किरदार निभाया था और उनके दमदार अभिनय को काफी पसंद भी किया गया था। माना जा रहा था कि फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट में भी उनका किरदार आगे दिखाई देगा।
लेकिन बाद में क्रिएटिव मतभेदों के चलते अक्षय खन्ना इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहने मिले। हालांकि ट्रेलर ल्च के दौरान अजय देवगन ने साफ किया कि जयदीप ने फिल्म में अक्षय खन्ना को रिप्लेस नहीं किया बल्कि मेकर्स ने कहानी में एक नया किरदार पेश किया। वेल दोस्तों जैसा मर्जी रहा हो लेकिन अक्षय खन्ना का यह किरदार सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और अक्षय खन्ना को इस हालत में देखने के बाद हर कोई हैरान व परेशान है। आपको इस पूरी वीडियो को लेकर और इस खबर को लेकर क्या प्रतिक्रिया देनी है? कमेंट कर अपना सुझाव देना बिल्कुल ना भूलें। ओ